9 May 2025, Fri 5:45:54 PM
Breaking

भूपेश कैबिनेट बैठक में निर्णय BREAKING : पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने कैबिनेट में अनुमोदन, कामनवेल्थ गेम 2022 में प्रदेश का नाम रोशन करने वाली आकर्षी कश्यप को उप पुलिस अधीक्षक का पोस्ट, पढ़ें कैबिनेट के निर्णय

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 17 मार्च 2023

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मुख्य सचिव के समिति कक्ष में आज भूपेश कैबिनेट की बैठक हुई । इस दौरान कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए, जिनमें पत्रकार सुरक्षा कानून का अनुमोदन किया गया । साथ ही कॉमनवेल्थ गेम 2022 में प्रदेश का नाम रोशन करने वाली आकर्षी कश्यप को पुलिस उप अधीक्षक के पोस्ट पर मनोनीत करने का फैसला लिया गया है ।

 

वहीं नगरीय निकाय क्षेत्रों में  आवासहीन व्यक्तियों को पट्टा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है ।

देखें भूपेश कैबिनेट के फैसले

 

• छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक- 2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

• छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता-1959 में (संशोधन) विधेयक 2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
• छत्तीसगढ़ नगरीय क्षेत्रों के आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति अधिकार विधेयक-2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
• छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक-2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
• छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति का अनुमोदन किया गया।
• छत्तीसगढ़ विधानसभा सदस्य वेतन, भत्ते एवं पेंशन (संशोधन) विधेयक-2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।
• छत्तीसगढ़ में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए करीब 2500 करोड़ रूपये की विश्व बैंक परियोजना- चाक के क्रियान्वयन के लिए शिक्षा विभाग को अधिकृत किया गया तथा ऋण को अंतिम रूप से स्वीकृति प्रदान करने के लिए वित्त विभाग को अधिकृत किया गया है।
• कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 बरमिंघम में सिल्वर मेडल प्राप्त कु. आकर्षी कश्यप, दुर्ग को उप पुलिस अधीक्षक (द्वितीय श्रेणी राजपत्रित) पद पर नियुक्ति प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।
• पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी का नवीन पद अस्थाई रूप से एक वर्ष की अवधि के लिये निर्मित किये जाने का निर्णय लिया गया।

Share
पढ़ें   BJP महिला मोर्चा की अध्यक्ष का CM पर निशाना : मुख्यमंत्री के द्वारा महिला के साथ की गई अमर्यादित व्यवहार, प्रदेश सरकार की महिला विरोधी नीति उजागर : शालिनी राजपूत

 

 

 

 

 

You Missed