10 Mar 2026, Tue
Breaking

CG में बिहार के डिप्टी CM के खिलाफ FIR की मांग : सर्व गुजराती समाज ने की FIR करने की मांग, गुजराती समाज ने कहा – ‘हमारी आस्था को ठेस पहुंचाया’

प्रमोद मिश्रा

धमतरी, 25 मार्च 2023

बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव के खिलाफ छत्तीसगढ़ की धमतरी पुलिस से शिकायत की गई है। तेजस्वी ने कहा था-गुजराती ही ठग हो सकते हैं। उनके इस बयान से सर्व गुजराती समाज भड़का हुआ है। उन्होंने यादव के खिलाफ FIR की मांग की है।

शिकायत करते सर्व गुजराती समाज के लोग

सर्व गुजराती समाज के प्रीतेश गांधी ने कहा- तेजस्वी यादव ने मीडिया में जो बयान दिया गया है, वह अत्यंत निंदनीय है। तेजस्वी यादव ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए इस प्रकार की अमर्यादित भाषा का उपयोग किया। ये ठीक नहीं है। तेजस्वी के इस बयान से गुजराती समाज के साथ-साथ गुजरात के लोग आहत हैं। सर्व गुजराती समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश तेजस्वी यादव के इस बयान की घोर निंदा करता है।

अधिकारियों के आदेश अनुसार कार्रवाई करेंगे

इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी प्रणाली वैद्य ने कहा कि समाज के प्रदेश अध्यक्ष ने ज्ञापन दिया है। ज्ञापन ले लिया गया है। उच्च अधिकारियों के आदेश अनुसार कार्रवाई की जांएगी।

Share
पढ़ें   नववर्ष 2026 की शानदार शुरुआत : त्रयोदशी और शुभ ग्रहयोग में इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, शिव कृपा से बदलेगा भाग्य

 

 

 

 

 

You Missed