8 Mar 2026, Sun

CG में बाघ के हमले से 1 की मौत : लकड़ी लेने जा रहे ग्रामीणों को बाघ ने बनाया अपना शिकार, 2 ग्रामीणों की हालत अभी भी चिंताजनक

• लोग ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

* 1 की मौत

प्रमोद मिश्रा

सूरजपुर, 27 मार्च 2023

सूरजपुर जिले के ओड़गी ब्लाक के कालामांजन में बाघ ने हमला कर एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया है जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है दरअसल, घटना आज सुबह कालामांजन के 3 ग्रामीण जंगल की ओर लकड़ी लेने जा रहे तभी अचानक बाघ ने हमला कर दिया ।

बाघ से संघर्ष होने पर समयलाल नामक ग्रामीण युवक कि मौत हो गई जबकि दो ग्रामीण लहूलुहान होकर जख्मी हो गए हैं । संघर्ष होने पर बाघ की जख्मी होने की संभावना है, फिलहाल घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है । इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है । जिला प्रशासन ने आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी किया है । गौरतलब है कि चैत्र नवरात्र कुदरगढ़ मेले में जहाँ लोगो का भारी जमावड़ा है, जो प्रशासन के लिए भी चिंता का सबब बन गया है ।

Share
पढ़ें   राजधानी में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल का शुभारंभ : मेडलाइफ सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल और त्रिवेणी डायग्नोस्टिक सेंटर का हुआ शुभारंभ, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत और सांसद ज्योत्सना महंत ने किया शुभारंभ

 

 

 

 

 

You Missed