CG में नक्सली हमले में 1 जवान शहीद : सड़क निर्माण की सुरक्षा में जा रहे थे जवान, IED की चपेट में आया जवान, इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन जारी

Bureaucracy CRIME Latest छत्तीसगढ़

प्रमोद मिश्रा

बस्तर, 27 मार्च 2023

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आने से 1 जवान शहीद हो गया है । दरअसल,बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में IED की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया है। सुरक्षाबल सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा ड्यूटी के लिए जा रहे थे। उसी दौरान ये घटना घटी है। इस घटना के बाद से इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। मामला मिरतुर थाना क्षेत्र का है।

 

 

 

जानकारी के मुताबिक, CAF( छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) कैंप एटेपाल और CAF कैंप तिमेनार के बीच सड़क निर्माण का काम चल रहा है। इसी वजह से सुरक्षा प्रदान करने के लिए तिमेनार कैंप से जवानों की टुकड़ी सोमवार सुबह करीब 8बजे के आस-पास निकली थी। बताया जा रहा है कि जवान अभी एटेपाल कैंप से 1 किमी दूर पहुंचे थे। इसी दौरान सड़क से लगी टेकरी में IED ब्लास्ट हुआ। जिसकी चपेट में 19वी वाहिनी डी कंपनी तिमेनार के APC विजय यादव(सहायक प्लाटून कमांडर) आ गए।

घटना में मौके पर ही विजय यादव की मौत हो गई। आस-पास मौजूद जवानों ने इसकी जानकारी तुरंत सीनियर अधिकारियों को दी। जिसके बाद से आस-पास सर्च ऑपरेशन जारी है। शव को भी मौके से ले जाया गया है। शहीद विजय यादव को भैरमगढ़ थाने में गॉर्ड ऑफ़ ऑनर दिया जाएगा।

Share
पढ़ें   DKS घोटाले में निलंबित डाॅ. पुनित गुप्ता हुए बहाल : कांग्रेस सरकार में आर्थिक अनियमितता के गंभीर आरोप में थे निलंबित, अब मिली रायपुर मेडिकल कालेज में बड़ी जिम्मेदारी...