पत्रकारों के सम्मेलन में पहुंचे जिले के पुलिस कप्तान : जांजगीर में पत्रकारों का हुआ सम्मेलन, SP विजय अग्रवाल ने कहा – ‘बुद्धिजीवी वर्ग को जोडऩा कठिन काम है’

Latest छत्तीसगढ़

विजय दुबे

जांजगीर-चांपा, 02 अप्रैल 2023

जांजगीर में पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में पहुंचे जिले के एसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि बुद्धिजीवियों को तोड़ना आसान काम है पर इन्हें जोडऩा कठिन काम है। खासकर पत्रकार वर्ग बुद्धिजीवी होता है। इन्हें जोड़ना और कठिन है। जांजगीर में पहली बार पत्रकार संगठित हुए हैं। यह गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि जिला बने 25 साल हो गए, लेकिन संगठित नहीं हो पाए लेकिन अब लगता है कि संगठित हो गए। आप लोगों को बहुत बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि संगठित होकर आप लोग क्लब का गठन किया। क्लब का सदस्य होना बड़ी बात है। पत्रकारों का खुद का कार्ड होता है लेकिन जब संगठन का कार्ड हो उसकी अलग वेल्यू होता है। जिले के बाहर जाएं तो उसकी अलग उपयोगिता होती है। उन्होंने कहा कि वे कई जिलों में काम कर चुके हैं। प्रेस क्लब में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को लाकर शहर के विकास के बारे में प्रेसवार्ता कराई जा सकती है। सवाल उठाए जाते हैं। सवाल का जवाब मिलता है। इससे समाज व जिले में एक अच्छा संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र है सबको बोलने का अधिकार है। यदि आप आलोचना नहीं सुन सकते तो प्रशंसा सुनने का भी अधिकार नहीं है। किसी संगठन को आगे बढ़ाना बड़ी बात है। आज शहर का पत्रकार वर्ग संगठित हुआ है। यह अच्छी पहल है।

 

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता अमर सुल्तानिया ने की। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आइना होता है। यदि पत्रकार संगठित होकर काम करे तो समाज को नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस सचिव इंजी. रवि पांडेय ने संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार संगठित हो रहे हैं। यह गौरव की बात है। इससे न केवल समाज को नई दिशा मिलेगी बल्कि समाज में एक अच्छा संदेश जाएगा।

पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में राजीव युवा मितान क्लब के शासी निकाय का किया गया गठन, तीन मंत्री और दो सांसद भी समिति में

अंत में कार्यक्रम को अपर कलेक्टर एसपी वैद्य ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पत्रकार ऐसा होता है जो अपनी लेखनी से समाज को नई दिशा देता है। कार्यक्रम को जिला खनिज अधिकारी आरके सोनी ने भी संबोधित किया। इससे पहले पत्रकारों के द्वारा अतिथियों का शाल श्रीफल से संम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार संस्कार द्विवेदी व प्रशांत सिंह ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन वरिष्ठ पत्रकार सीताराम नायक ने किया।

संगीत कार्यक्रम ने बांधा समा

पत्रकार सम्मेलन कार्यक्रम को सफल बनाने संगीत कार्यक्रम का बड़ा योगदान रहा। शहर संगीत कलाकर प्रमोद पांडेय, कादिर खान, मल्हार से आए पांडेय जी ने अपनी सुमधुर गीतों से समा बांधा। इन्होंने मो. रफी व किशोर के गीत गाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दी। पत्रकारों के द्वारा इन्हें भी सम्मानित किया गया।

Share