11 Mar 2026, Wed
Breaking

पहाड़ी कोरवा परिवार के आत्महत्या का मामला : BJP ने बनाई 6 सदस्यीय जांच समिति, कोरवा दंपत्ति ने परिवार संग की थी आत्महत्या

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 03 अप्रैल 2023

छत्तीसगढ़ के जशपुर से कल दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी । यहां पहाड़ी कोरवा दंपति ने अपने दो बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली थी । चारों मृतकों का शव पेड़ में लटकते हुए देखा गया था । अब इस मामले में प्रदेश की सियासत गर्म होने लगी है । बीजेपी के नेताओं ने इस घटना के लिए कांग्रेस को राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है । अब बीजेपी ने इस सामूहिक आत्महत्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने एक 06 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। यह समिति संबंधित स्थानों का शीघ्र दौरा कर इस घटना से संबंधित तथ्यों का अन्वेषण कर अपनी रिपोर्ट पार्टी को सौंपेगी ।

समिति के सदस्य निम्नलिखित होंगे :-

1. नारायण चंदेल, नेताप्रतिपक्ष छ.ग विधानसभा

2. रामविचार नेताम, पूर्व सांसद राज्यसभा

3. कृष्णकुमार राय, प्रदेश का. सदस्य भाजपा

4. संजय श्रीवास्तव संभागीय प्रभारी सरगुजा

5. सुनील गुप्ता, जिलाध्यक्ष जशपुर भाजपा
6.  रायमुनि भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष जशपुर

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल: मार्च-अप्रैल परीक्षा 2024 प्रवेश की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर, 1 जनवरी से 15 जनवरी तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन फॉर्म होंगे जमा

 

 

 

 

 

You Missed