12 Mar 2026, Thu
Breaking

बेमेतरा में युवक की हत्या : पुलिस ने रशीद, मुख्तार, अकबर समेत 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार, विवाद में भुनेश्वर साहू की गई थी जान, विहिप कर सकता है कल छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान

प्रमोद मिश्रा

बेमेतरा, 09 अप्रैल 2023

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में दो पक्षों में कल भारी विवाद हो गया । इस विवाद में एक युवक को मौत हो गई और 4 लोग घायल हैं । इस दुर्घटना में पुलिस अधिकारी को भी चोट आई है ।
पूरा मामला बेमेतरा जिले के अंतर्गत आने वाले साजा थाना क्षेत्र के बिरनपुर गांव का है जहां पर स्कूल से लौट रहे स्कूली बच्चे ने दूसरे बच्चे को अपने साइकल से कट मार दिया, जिसके चलते बच्चों में आपस में विवाद हो गया । बच्चों का विवाद इतना बढ़ा कि इसमें बड़े भी शामिल हो गए और दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हो गया,  जिसके चलते एक 23 वर्षीय युवक भुवनेश्वर साहू की की मौत हो गई । वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं ।

जैसे ही दो पक्षों में विवाद की जानकारी मिली । साजा थाने के उपनिरीक्षक बीआर ठाकुर भी अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे । लेकिन, ग्रामीणों ने उनके ऊपर भी हमला कर दिया, जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें साजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है ।

बीजेपी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने घटना के संबंध में जानकारी देते कहा कि हिंदू लड़के को मुस्लिम समाज के लोग अपने मोहल्ले में ले गए और काट दिए । ओमप्रकाश जोशी ने इस मामले को न्यायिक जांच की मांग की है ।

मीडिया24 को मिली जानकारी के मुताबिक कल विहिप छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान कर सकता है ।

पढ़ें   छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी शिक्षक मो. शाहिद गिरफ्तार : पढ़ाने के नाम पर छात्राओं से करता था छेड़छाड़, DEO ने आरोपी शिक्षक को किया है निलंबित

मामले में अपराध पंजीबद्ध कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम
1 निजामुद्दीन पिता रामानुद्दीन
2 रशीद खान पिता बहाल खान
3 मुख्तार पिता रशीद खान
4 अकबर खान पिता रमजान खान
5 अब्दुल खान पिता अकबर खान
6 नवाब खान पिता सेहत्तर खान
7 अयूब खान पिता सरदार खान
8 शफीक पिता पीला मोहम्मद
9 बशीर खान पिता बहाल खान
10 जलील खान पिता मोकमुम
11 जनाब खान पिता निजामुद्दीन

Share

 

 

 

 

 

You Missed