26 Apr 2025, Sat 5:38:15 AM
Breaking

प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक संपन्न : विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर बनी रणनीति, अरुण साव ने कहा – ‘मोर आवास-मोर अधिकार अभियान ने मौसम बदल दिया’

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 08 अप्रैल 2023

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक में भाजपा ने इसी साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत की रणनीति पर मंथन किया। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने अपने सम्बोधन में कहा कि ‘मोर आवास मोर अधिकार’ अभियान की सफलता ने छत्तीसगढ़ में राजनीतिक मौसम बदल दिया है। इस अभियान को प्रदेश भर में हर विधानसभा क्षेत्र में मिले प्रबल जन समर्थन से भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। प्रत्येक कार्यकर्ता कांग्रेस की भ्रष्ट, नकारा, जनविरोधी, गरीब विरोधी, किसान विरोधी, महिला विरोधी, युवा विरोधी, तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए निर्णायक संघर्ष करने तैयार है। मोर आवास- मोर अधिकार अभियान को मिले अभूतपूर्व जन समर्थन से कांग्रेस और उसकी सरकार की नींद उड़ गई है। हमारे कार्यकर्ताओं ने जीत का रास्ता बना लिया है और अब हम सभी कार्यकर्ताओं को जनता के साथ लक्ष्य हासिल करने सुविचारित रूप से आगे बढ़ना है।

 

बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने का कि विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनी है। उन्होंने कहा कि बैठक में सभी मुद्दों पर चर्चा हुई। पार्टी एक विस्तृत कार्ययोजना बनाकर सामाजिक सुरक्षा पखवाड़ा मनायेगी। अब विधानसभा चुनाव पर फोकस करना है, उनके स्थानीय मुद्दों पर फोकस करना है, इस पर कार्य योजना बनी है। डा. सिंह ने कहा कि स्थानीय मुद्दे को आधार बनाकर आंदोलन होगा। पीएम आवास, शराबबंदी, बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर आम जनता के बीच जायेंगे।

कोर कमेटी की बैठक में राष्ट्रीय संगठन नेताओं ने मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि इस बार हमें अपना गौरव पुनः प्राप्त करना है और छत्तीसगढ़ की जनता को कांग्रेस सरकार के भ्रष्ट और अराजक राज से मुक्त कराने पूरी ताकत झोंकना है। हमें जनता की बेहतरी के लिए, उसकी सेवा के लिए, राज्य के विकास के लिए हर हाल में यह चुनाव जीतना है। हम जनता के हक में संघर्ष लगातार कर रहे हैं। अब इस संघर्ष को चरमोत्कर्ष पर पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की है। छत्तीसगढ़ की जनता हमारे साथ है। हमें जनता पुकार रही है कि इस अत्याचारी कांग्रेस सरकार से छुटकारा दिलाएं और छत्तीसगढ़ को दोबारा विकास के रास्ते पर ले जाएं क्योंकि हमारे 15 साल के विकास को साढ़े चार साल से अवरुद्ध कर दिया गया है।

पढ़ें   PM नरेंद्र मोदी ने 10 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों में 65 लाख लोगों को दिया स्वामित्व कार्ड: हितग्राहियों से की भावुक बातचीत, गांवों के विकास के लिए ऐतिहासिक दिन घोषित

कोर कमेटी की इस अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश व प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय और विक्रम उसेंडी, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय ,प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक और गौरी शंकर अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता राम विचार नेताम, विधायक पुन्नूलाल मोहिले, प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, विजय शर्मा, ओपी चौधरी उपस्थित थे।

Share

 

 

 

 

 

You Missed