8 Mar 2026, Sun
Breaking

दिल्ली ने हैदराबाद को सात रन से हराया, मुकेश ने आखिरी ओवर में 13 रन बचाए

दिल्ली ने हैदराबाद को सात रन से हराया

आईपीएल 2023 के 34वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात रन से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में नौ विकेट विकेट गंवाकर 144 रन बनाए। मनीष पांडे और अक्षर पटेल ने 34-34 रन की पारी खेली। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 137 रन ही बना सकी। मयंक अग्रवाल ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। वहीं, हेनरिच क्लासेन ने 19 गेंदों में 31 रन की पारी खेली।

आखिरी दो ओवरों का रोमांच
हैदराबाद को आखिरी दो ओवर में 23 रन की जरूरत थी। तब वॉशिंगटन सुंदर और हेनरिच क्लासेन क्रीज पर थे। 19वें ओवर में 10 रन बने और टीम ने क्लासेन का विकेट गंवाया। इसके बाद आखिरी ओवर में हैदराबाद को 13 रन की जरूरत थी। गेंदबाजी के लिए मुकेश कुमार आए। स्ट्राइक पर वॉशिंगटन सुंदर और मार्को यानसेन थे। पहली गेंद पर सुंदर ने दो रन लिए। इसके बाद अगली गेंद डॉट रही। तीसरी गेंद पर मुकेश ने एक रन दिया। चौथी गेंद पर यानसेन ने भी एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर मुकेश ने एक रन दिया। वहीं, आखिरी गेंद पर दिल्ली को आठ रन की जरूरत थी, जो कि लगभग नामुमकिन था। मुकेश ने आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं दिया। इस तरह दिल्ली ने सात रन से जीत दर्ज की। 

अंक तालिका का हाल
पॉइंट्स टेबल की बात करें तो इस जीत के साथ दिल्ली के सात मैचों में दो जीत और पांच हार के साथ चार अंक हो गए हैं। टीम अभी भी आखिरी यानी 10वें स्थान पर है। वहीं, हैदराबाद ने भी सात मैचों में से दो जीते हैं। पांच में टीम को हार मिली है और अंक तालिका में चार अंक के साथ टीम दिल्ली से ठीक ऊपर यानी नौवें स्थान पर है। 

पढ़ें   IND vs ENG T20 WC Semi Final: वानखेड़े में रनों की बरसात, भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया; अब न्यूजीलैंड से फाइनल 🏏🔥

दिल्ली ने हैदराबाद को 145 रन का लक्ष्य दिया

दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 145 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 144 रन बनाए। टीम इस मैच में काफी बदलाव के साथ उतरी थी। पृथ्वी शॉ जैसे खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 से बाहर किया गया था। हालांकि, उनकी जगह जो खिलाड़ी टीम में आए वह भी कुछ खास नहीं कर सके। 

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही थी। पहले ओवर में ही भुवनेश्वर ने फिलिप सॉल्ट को विकेटकीपर क्लासेन के हाथों कैच कराया। सॉल्ट खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद कप्तान डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श ने दूसरे विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी निभाई। मिचेल को टी नटराजन ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। मार्श 15 गेंदों में पांच चौके की मदद से 25 रन बना सके। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर की घातक गेंदबाजी देखने को मिली। आठवें ओवर में उन्होंने तीन विकेट झटके। सबसे पहले सुंदर ने वॉर्नर को हैरी ब्रूक के हाथों कैच कराया। वह 20 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बना सके। इसके बाद सरफराज खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने भुवनेश्वर को कैच थमाया। सरफराज नौ गेंदों में 10 रन बना सके। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए अमन हकीम खान भी इसी ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए। सुंदर ने उन्हें अभिषेक शर्मा के हाथों कैच कराया। अमन चार रन बना सके।

62 रन पर पांच विकेट गिरने के बाद मनीष पांडे और अक्षर पटेल ने छठे विकेट के लिए 60 गेंदों में 69 रन की साझेदारी निभाई। अक्षर पटेल 18वें ओवर में आउट हुए। उन्हें भुवनेश्वर ने क्लीन बोल्ड किया। अक्षर ने 34 गेंदों में चार चौके की मदद से 34 रन की पारी खेली। इसके बाद मनीष पांडे रन आउट हो गए। वह 27 गेंदों में दो चौके की मदद से 34 रन बना सके। रिपल पटेल छह गेंदों में पांच रन और एनरिक नॉर्त्जे दो रन बनाकर रन आउट हुए। कुलदीप तीन गेंदों में चार रन और ईशांत शर्मा एक रन बनाकर नाबाद रहे। 

पढ़ें   T20 WORLD CUP: पाकिस्तान वर्ल्ड कप से हुआ बाहर, पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही USA पहुंची सुपर 8 में, न्यूजीलैंड भी वर्ल्ड कप से हो चुका है बाहर

हैदराबाद के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। भुवनेश्वर ने चार ओवर में 11 रन देकर दो विकेट झटके। वहीं, वॉशिंगटन सुंदर ने चार ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट लिए। टी नटराजन ने तीन ओवर में 21 रन दिए और मिचेल मार्श का महत्वपूर्ण विकेट लिया।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed