7 Mar 2026, Sat

Mallikarjun Kharge Remarks: ‘पीएम मोदी जहरीले सांप की तरह, अगर आप…’, कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे का विवादित बयान, BJP भड़की

प्रमोद मिश्रा,भारत, 27 अप्रैल 2023

Mallikarjun Kharge On PM Modi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार (27 अप्रैल) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया. उन्होंने कहा, ”पीएम मोदी ‘जहरीले सांप’ की तरह हैं, आप सोच सकते हैं कि यह जहर है या नहीं, यदि आप इसे चाटते हैं, तो आप मारे जाएंगे.

कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होना है. इसी के मद्देनजर कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कलबुर्गी में खरगे ने पीएम मोदी को लेकर यह बयान दिया.

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने किया पलटवार

खरगे के इस बयान का वीडियो बीजेपी नेता अमित मालवीय ने ट्वीट किया और कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ”अब कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘जहरीला सांप’… बताया है. जो सोनिया गांधी के ‘मौत का सौदागर’ से शुरू हुआ और हमें पता है उसका अंत कैसे होगा, कांग्रेस लगातार नए स्तर तक नीचे गिरती जा रही है. हताशा से पता चलता है कि कांग्रेस कर्नाटक में जमीन खो रही है.”

वहीं, बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अध्यक्ष हैं. वह दुनिया को क्या बताना चाहते हैं? वो देश के पीएम हैं और पूरी दुनिया उनका सम्मान करती है. पीएम के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना दिखाता है कि कांग्रेस किस स्तर तक गिर गई है. हम चाहते हैं कि वह (खरगे) देश से माफी मांगें.

बयान पर खरगे ने दी सफाई

अपने बयान पर सफाई देते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ”इसका मतलब प्रधानमंत्री मोदी से नहीं था, मेरा मतलब था कि बीजेपी की विचारधारा सांप की तरह है. मैंने पीएम मोदी के लिए व्यक्तिगत तौर पर यह कभी नहीं कहा, मैंने कहा कि उनकी विचारधारा सांप की तरह है और अगर आप इसे छुएंगे तो आपकी मृत्यु निश्चित है.”

Share
पढ़ें   PMO का नाम बदलकर ‘सेवा तीर्थ’ : सेंट्रल विस्टा का नया कॉम्प्लेक्स बनेगा हाई-लेवल बैठकों और रणनीतिक चर्चाओं का केंद्र, मोदी सरकार की सेवा और कर्तव्य पर आधारित प्रशासनिक बदलाव की नई पहल

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.