16 Apr 2025, Wed 8:08:13 AM
Breaking

छत्तीसगढ़ :IPS अधिकारियों के तबादले की लंबी लिस्ट आएगी,बदल सकते हैं 10 से अधिक जिलों के SP, मई में कलेक्टर्स-एसपी कॉन्फ्रेंस लेंगे सीएम भूपेश बघेल

प्रमोद मिश्रा, रायपुर, 28 अप्रैल 2023

छत्तीसगढ़ में IAS अधिकारियों के तबादले के बाद अब बारी IPS अधिकारियों की है। रायपुर, दुर्ग समेत प्रदेश के करीब 10 से अधिक जिलों में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं, वहीं बस्तर आईजी बदले जाना तय है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अगले महीने मई के माह में कलेक्टर और एसपी कॉन्फ्रेंस लेने वाले हैं। इससे पहले ही नये अधिकारियों को नयी पोस्टिंग दे दी जाएगी। इस लिस्ट को चुनाव के मद्देनजर रखकर भी बनाया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इसे चुनाव से पहले का प्रशासनिक फेरबदल बताया जा रहा है। हालांकि चुनाव से पहले यह अंतिम तबादला नहीं होगा। इसके बाद भी तबादले हो सकते हैं। राज्य सरकार इस समय आईजी के साथ ही कई जिलों के एसपी बदलने जा रही है। इस लिस्ट में ज्यादातर नाम उनके हैं, जिन्हे एक जिले में दो साल से ज्यादा का वक्त हो गया है। इसके अलावा अधिकारियों की परफॉर्मेंस भी तबादले का आधार बनेगी

 

सूत्रों की मानें तो इस फेरबदल में प्रदेश के बड़े जिले प्रभावित होंगे। रायपुर एसएसपी की जगह दुर्ग या बिलासपुर के एसपी को रायपुर लाया जा सकता हैं। इसमें दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव का नाम पहला है, क्योंकि संतोष सिंह जनवरी में ही बिलासपुर एसपी बनाए गए हैं। रायपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जिले की जिम्मेदारी दी जा सकती है। राजनांदगांव एसपी अभिषेक मीणा हाल ही में वहां भेजे गए हैं, लेकिन उनका नाम भी लिस्ट में होने की चर्चा है। बलौदाबाजार,अंबिकापुर,बेमेतरा,राजनांदगांव,मुंगेली, महासमुंद, कांकेर,धमतरी, सुकमा,जगदलपुर और बस्तर के एसपी भी बदले जाएंगे। कांकेर एसपी शलभ सिन्हा को किसी बड़े जिले की कमान दी जा सकती है। मुंगेली एसपी सीएम सिंह भी बड़े जिले में भेजे जाएंगे। प्रफुल्ल ठाकुर को फिर किसी जिले में लाने की तैयारी है फिलहाल वे सीएम सिक्यूरिटी का चार्ज देख रहे हैं।

Share
पढ़ें   विष्णु के सुशासन में विकसित बन रहा है छत्तीसगढ़ : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया ग्राम पंचायत कुदरगढ़ में नए विश्रामगृह का भूमिपूजन, मां बागेश्वरी का पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि हेतु लिया आशीर्वाद

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed