7 Mar 2026, Sat

छत्तीसगढ़:कोरोना से फिर 3 मौतें, 369 नए केस;अब एक्टिव मरीजों की संख्या 2521; पॉजिटिविटी दर 7.43 फीसदी, रायपुर में सबसे ज्यादा संक्रमण

प्रमोद मिश्रा, रायपुर 29 अप्रैल 2023


रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बलौदा बाजार, बिलासपुर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।
छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में कोरोना के 369 नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 2521 पहुंच गई है। तीन मरीजों की मौत भी हुई है। जिनमें दो की मौत को-मॉर्बिडिटी यानी कोरोना के साथ किसी गंभीर बीमारी के चलते हुई है। जबकि 1 मरीज की कोरोना से हुई है। मृतकों में 2 मरीज रायपुर से थे जबकि 1 बलौदा बाजर का रहने वाला था।


28 अप्रैल यानि शुक्रवार को 512 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में फिलहाल पॉजिटिविटी दर 7.43 प्रतिशत है। रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बलौदा बाजार, बिलासपुर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। शुक्रवार को 4967 सैंपलों की जांच हुई थी।

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया कोरोना संक्रमण का हेल्थ बुलेटिन
25 जिलों में नए केस मिले

धमतरी में सबसे ज्यादा 35 मरीज मिले हैं। इसके अलावा रायपुर में 34, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 30, दुर्ग में 29, राजनांदगांव में 25, रायगढ़ में 24, कांकेर में 24, सरगुजा में 21, बलौदा बाजार में 17, बालोद में 16, सूरजपुर में 14, बेमेतरा में 13, जशपुर से 13, महासमुंद 10, कोरिया और जांजगीर-चांपा में 7-7 मरीज मिले हैं। बीजापुर में 6, बस्तर में 5, बलरामपुर में 4, दंतेवाड़ा में 3, कबीरधाम में 2, नारायणपुर और महासमुंद में भी 2-2 मरीज, कोरबा में 1 मरीज की पुष्टि हुई है।

मौत के बढ़ते आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के आंकड़े बढ़ते क्रम में ही हैं। हालांकि बीते कुछ दिन में संक्रमण के आंकड़े कम जरूर हुए थे, लेकिन कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या भी बढ़ी है। 27 अप्रैल को भी 3 मरीजों की मौत हुई थी।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश के बाद टेस्टिंग की संख्या जरूर बढ़ी है। लेकिन अब भी जो टारगेट दिया गया था। उससे कम ही टेस्टिंग हो रही है।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ बजट 2025: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई उड़ान, मेडिकल कॉलेजों का होगा आधुनिकीकरण, दूरस्थ इलाकों तक पहुंचेगी इलाज की सुविधा – श्याम बिहारी जायसवाल

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.