1 Jun 2025, Sun 3:42:33 AM
Breaking

धमतरी:तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी,कई लोग घायल एक की हालत गंभीर……

प्रमोद मिश्रा

धमतरी,03 मई 2023


शादी समारोह से लौट रहे वाहन में हुवे भीषण सड़क हादसे में पिकअप सवार कई लोग घायल हो गये जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं हादसे की बाद मौके पर चीखपुकार अफरा – तफरी मच गयी,जानकारी के अनुसार हादसा सिहावा थाना इलाके के घटुला धान खरीदी के पास की बताई जा रही है।
जहाँ तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गयी और इस हादसे में कई लोग घायल हो गये जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से नगरी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जहाँ पिकअप में सवार 20 से 22 लोग बोराई शादी समारोह में शामिल होने गये थे। वही वापस अपने गाँव गीधावा लौट रहे थे। उसी दौरान पिकअप घटुला में धान खरीदी केन्द्र के पास अनियंत्रित होकर पलट गयी।इस हादसे में पिकअप सवार कई लोग घायल हो गये। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ में पेंशन योजना चुनने का आखिरी मौका आठ मई तक, न चुना तो एनपीएस होगा लागू

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed