10 Mar 2026, Tue
Breaking

सावधान! आ रहा है साल का पहला चक्रवात ‘मोका’, अगले पांच दिनों के लिए अलर्ट

प्रमोद मिश्रा, 05 मई 2023

नई दिल्ली: भारत में इस साल के पहले तूफान मोका के आने की आहट सुनाई देने लगी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। अभी इस चक्रवाती तूफान के रास्ते के बारे में जानकारी नहीं हैं। इसके बावजूद एक्सपर्ट मान रहे हैं कि यह तूफान तबाही मचा सकता है। यह 2022 में आए चक्रवाती तूफान ‘असानी’ जैसा हो सकता है। इसके आने से 10 मई को कुछ जगहों पर 80 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

कल से दिखेगा तूफान का असर
IMD के अलर्ट के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर 6 मई को चक्रवात डिवेलप हो सकता है। 7 मई को यहां हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। 8 मई को यह उत्तर दिशा में मध्य बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ते हुए चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। चक्रवाती तूफान के रास्ते और उसकी तीव्रता के बारे में ज्यादा जानकारी 7 मई को पता चलेगी।

कुछ जगहों पर भारी से तेज भारी बारिश होने की संभावना भी है।
– 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
– 10 मई की यह रफ्तार 80 किमी/घंटा पहुंच सकती है

मौसम विभाग ने दी सलाह
– 7 मई से मछुआरों, छोटे जहाज, नावों और ट्रेवलर को दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी से दूर रहने की सलाह दी गई है।
– जो लोग यहां है वे 7 मई से पहले सुरक्षित जगहों पर पहुंच जाएं।
– टूरिजम, शिपिंग और अन्य गतिविधियों को 8-11 मई तक रेगुलेट करने की सलाह दी गई है।

पढ़ें   अग्निवीर शहीद अमृतपाल सिंह के घर पहुंचे सीएम भगवंत मान, परिवार को सौंपा एक करोड़ का चेक

भारत से लेकर म्यांमार तक असर
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चक्रवाती तूफान का संभावित रास्ता पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों की ओर हो सकता है। तूफान का असर पूर्वी भारत से लेकर बांग्लादेश और म्यांमार तक पड़ सकता है। तमिलनाडु में इसकी वजह से बारिश बढ़ने की संभावना नहीं है। 10 मई से तमिलनाडु में तापमान बढ़ सकता है। ओडिशा राज्य सरकार ने 18 तटीय और आसपास के जिलों को सतर्क कर दिया है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed