11 Mar 2026, Wed
Breaking

RR vs SRH: नो बॉल, फ्री हिट और छक्का… आखिरी गेंद पर संदीप शर्मा की महागलती, हारा हुआ मैच जीत गया हैदराबाद

प्रमोद मिश्रा, 8 मई 2023

जयपुर: राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद (RR vs SRH) के खिलाफ मैच की आखिरी गेंद लेकर संदीप शर्मा (Sandeep Sharma) भागे। सामने अब्दुल समद (Abdul Samad) थे। एक गेंद पर हैदराबाद को जीत के लिए 5 रन चाहिए थे। अब्दुल समद ने बड़ा शॉट लगाया लेकिन गेंद बल्ले पर ठीक से नहीं आई और लॉन्ग ऑफ के फील्डर के हाथों में चली गई। राजस्थान की टीम ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया, हैदराबाद के खिलाड़ी निराश थे। तभी स्टेडियम पर सायरन बजता है और सभी के चेहरे से भाव बदल जाते हैं। यह सायरन नो बॉल का था। संदीप शर्मा ने ओवर स्टेप कर दिया था।

फ्री हिट पर समद ने मारा छक्का
अब संदीप शर्मा को एक बार फिर गेंद डालनी पड़ी। यह गेंद फ्री हिट थी और हैदराबाद को जीत हासिल करने के साथ ही टूर्नामेंट में बने रहने के लिए 4 रन चाहिए थे। इस बार समद ने कोई गलती नहीं की। गेंदबाज के सिर के ऊपर से गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर भेजा और हैदराबाद को अप्रत्याशित जीत दिला दी। जो कुछ क्षण पहले जीत का जश्न मना रहे थे वो गम में डूब गए। वहीं टूर्नामेंट से बाहर होने का दुख मना रही हैदराबाद की टीम खुशी से झूम उठी।

215 रनों का था लक्ष्य
राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट 214 रन बनाये लेकिन सनराइजर्स ने आखिरी गेंद तक चले मुकाबले को छह विकेट पर 217 रन बनाकर 10 मैचों में चौथी जीत दर्ज की। हैदराबाद को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 41 रन चाहिये थे तब मैन ऑफ द मैच ग्लेन फिलिप्स ने कुलदीप यादव (50 रन पर एक विकेट) के खिलाफ हैट्रिक छक्का और चौका लगाकर मैच का रूख अपनी टीम की ओर मोड़ा। उन्होंने सात गेंद में 25 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 34 गेंद में 55, राहुल त्रिपाठी ने 29 गेंद में 47, अनमोलप्रीत सिंह ने 25 गेंद में 33 और हेनरिच क्लासेन ने 12 गेंद में 26 रन का अहम योगदान दिया। युजवेंद्र चहल राजस्थान के सबसे सफल गेंदबाज रहे उन्होंने चार ओवर में 29 रन देकर चार विकेट लिये।

Share
पढ़ें   आदिवासी युवाओं को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय मंच पर उड़ान का मौका: जशपुर में मुख्यमंत्री साय की पहल पर 20.53 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र, लाइब्रेरी, मेडिकल यूनिट और स्किल सेंटर वाला बहु-उद्देशीय परिसर

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed