10 Mar 2026, Tue
Breaking

Army MIG-21 Crash: मकान पर क्रैश होकर गिरा मिग-21, तीन लोगों की मौत, पैराशूट से कूदा पायलट अस्पताल में भर्ती

प्रमोद मिश्रा, 8 मई 2023

Army MIG-21 Crash: भारतीय वायुसेना का मिग-21 लड़ाकू विमान (MIG-21 Crash) सोमवार (8 मई) की सुबह राजस्थान के हनुमानगढ़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान ने सूरतगढ़ से उड़ान भरी थी. एयरक्राफ्ट एक मकान पर जा गिरा, जिसके कारण तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं, पायलट ने पैराशूट की मदद से विमान से कूदकर अपनी जान बचाई.


घटना को लेकर स्थानीय पुलिस थानेदार सदर का कहना है कि पायलट को एयरलिफ्ट किया गया है. पायलट के लिए वायुसेना का एमआई17 भेजा है. मिग 21 जिस छत पर जाकर गिरा था वहां तीन महिलाएं और एक आदमी मौजूद थे. इसमें से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं, अब एक और घायल ने दम तोड़ दिया.

इस साल अब तक सेना के कितने विमान दुर्घटनाग्रस्त?


इससे पहले जनवरी में, राजस्थान के भरतपुर में ट्रेनिंग के दौरान दो भारतीय वायुसेना के लड़ाकू जेट एक सुखोई एसयू -30 और एक मिराज 2000 के दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे. इस हादसे में एक पायलट की जान चली गई थी. एक विमान मध्य प्रदेश के मुरैना में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वहीं दूसरा दुर्घटनाग्रस्त होकर राजस्थान के भरतपुर में उतरा था. वहीं, पिछले हफ्ते जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में भारतीय सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. अप्रैल में कोच्चि में एक और दुर्घटना हुई जब ट्रेनिंग के दौरान एक तटरक्षक हेलीकॉप्टर ने क्रैश लैंडिंग की.


अक्टूबर में सेना के दो हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त


पिछले साल अक्टूबर में अरुणाचल प्रदेश में सेना के हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की दो घटनाएं सामने आई थीं. 5 अक्टूबर, 2022 को अरुणाचल प्रदेश के तवांग क्षेत्र के पास एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे भारतीय सेना के एक पायलट की मौत हो गई थी. इसके कुछ दिन बाद ही 21 अक्टूबर को भारतीय सेना के एविएशन एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर के क्रैश होने के कारण पांच रक्षाकर्मी मारे गए थे. यह तूतिंग से 25 किलोमीटर दूर सियांग गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था.

Share
पढ़ें   आज की सभी बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय रहेंगे जशपुर जिले के प्रवास पर...रायगढ़ में यूनिटी मार्च निकालेंगे मंत्री ओ पी चौधरी...रायपुर में जिला प्रशासन द्वारा CGPSC मॉक इंटरव्यू...कई जिलों में चलेगी शीत लहर...पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed