8 Mar 2026, Sun
Breaking

Cyclone Mocha: मोका तूफान पर IMD का आ गया बड़ा अलर्ट, कहां करेगा लैंडफॉल, कितनी बारिश जानिए सबकुछ

प्रमोद मिश्रा, कोलकाता, 8 मई 2023 साल का पहला चक्रवात मोका 11 मई के बाद दिशा बदलकर बांग्लादेश और म्यामांर की तरफ जा सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस बारे में जानकारी दी है। हालांकि इसका लैंडफाल कहां होगा इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हैं। मोका तूफान पश्चिम बंगाल को कितना प्रभावित करेगा? यह इस बात पर निर्भर करेगा कि यह बांग्लादेश जाते समय तटीय इलाकों से कितनी दूर या कितनी पास रहता है। इसलिए तटीय इलाकों के लिए हवाओं और बारिश की चेतावनी नहीं जारी की गई है। मोका तूफान को लेकर अगला बुलेटिन मंगलवार को जारी होगा। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से पश्चिम बंगाल के साथ ही ओडिशा और आंध्र प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी मोका तूफान को लेकर लोगों से न घबराने की अपील की है।

10 मई को तूफान का रूप ले सकता है मोका
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मोका चक्रवात को लेकर जानकारी दी। जिसके मुताबिक दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उसके नजदीक दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर सोमवार को कम दबाव का क्षेत्र बना। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा, ‘कम दबाव का यह क्षेत्र यहां पर ही 9 मई को चक्रवात में बदल सकता है। जिसके बाद में दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे लगे बंगाल के साथ ही अंडमान सागर के पूर्वी मध्य खाड़ी के इलाकों में 10 मई को चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है।’

बांग्लादेश और म्यांमार पर छाया साया
मोका शुरू में 11 मई तक उत्तर-उत्तर पश्चिम से पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर और उसके बाद उत्तर-उत्तर पूर्व दिशा में बांग्लादेश-म्यांमा तटों की ओर बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने कहा, ‘दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर में जो लोग हैं उन्हें सुरक्षित स्थानों पर लौटने की सलाह दी जाती है। वहीं मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तर अंडमान सागर के लोगों को नौ मई से पहले लौटने की सलाह दी जाती है। हालांकि 8 मई से 12 मई तक अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के पास पर्यटन, तटीय गतिविधियों पर नजर रखने का सुझाव दिया गया है।

Share
पढ़ें   ओडिशा ट्रेन हादसा: शरीर पर खरोंच तक नहीं और 40 यात्रियों की मौत, टूटकर गिरे ओवरहेड केबल के करंट ने ली जान!

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed