10 Mar 2026, Tue
Breaking

The Kerala Story Ban: ‘ममता बनर्जी हैं हिंदू विरोधी’, BJP सांसद बोलीं- बंगाल में ‘द केरला स्टोरी’ बैन कर क्या छिपा रही हैं

प्रमोद मिश्रा, केरल, 9मई 2023

The Kerala Story In West Bengal: केरल में धर्मांतरण को लेकर बनी फिल्म दे केरला स्टोरी 5 मई को रिलीज हुई थी. फिल्म को पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने बैन कर दिया है. जिसको लेकर अब बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने राज्य सरकार पर फिल्म पर प्रतिबंध लगाने पर निशाना साधा है. सांसद ने कहा ममता ने बहुत बड़ी गलती की है. वह बंगालियों को नहीं जानती है. अगर वह वह #TheKeralaStory पर प्रतिबंध लगा रही है, तो ऐसा लगता है कि ममता बनर्जी हिंदू विरोधी, भारत विरोधी और महिला विरोधी हैं.


चटर्जी ने एएनआई को बताया कि फिल्म आईएसआईएस पर आधारित है और कुछ नहीं. इसका मतलब है कि वह कुछ छिपाने के लिए इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश कर रही हैं. वह एक बंगाली फिल्म निर्माता सुदीप्तो सेन की एक फिल्म पर प्रतिबंध लगा रही है. वह बंगालियों के नाम पर वोट मांगती हैं, लेकिन मुसलमानों पर बनी एक फिल्म पर रोक लगा देती हैं. यह मुस्लिम वोटों के लिए किया गया है.

बैन लगाने वाला पहला राज्य है बंगाल
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने मंगलवार 9 मई से राज्य में किसी भी नफरत और हिंसा की घटना से बचने के लिए सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी फिल्म #TheKeralaStory पर बैन लगा दिया है. इसके साथ ही बंगाल फिल्म पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला राज्य बन गया है.


सिनेमा हॉल के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई
बंगाल में फिल्म में बैन लगने के बाद से ही सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच राजनीतिक गतिरोध शुरू हो गया है. इस मामले पर बंगाल सरकार ने बताया कि राज्य में नफरत और हिंसा की घटना से बचने और शांति बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री ने ‘द केरला स्टोरी’ के प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया है.


इसके साथ ही कहा कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने वाले किसी भी सिनेमा हॉल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. सरकार ने कहा कि फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे केरल की महिलाओं को इस्लाम में धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया और इस्लामिक स्टेट में भर्ती किया गया, जिसने पहले ही एक राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया है.


सरकार से प्रतिबंध के खिलाफ अपनाएंगे कानूनी रास्ता
बंगाल सरकार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई बीजेपी नेताओं ने फिल्म और इसके विषय पर बात की है. फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ एक समाज में आतंकवाद के परिणामों को उजागर करने की कोशिश कर रही है. खासकर केरल जैसे राज्य में जो मेहनती, प्रतिभाशाली और बौद्धिक लोगों के मशहूर है.


प्रधानमंत्री ने पिछले सप्ताह कर्नाटक के बल्लारी में एक रैली में कहा था कि कांग्रेस पार्टी अब फिल्म पर प्रतिबंध लगाने और आतंकवादी तत्वों का समर्थन करने की कोशिश कर रही है. फिल्म के निर्माता विपुल शाह ने कहा है कि निर्माता बंगाल सरकार से प्रतिबंध के खिलाफ कानूनी रास्ता अपनाएंगे.

Share
पढ़ें   कर्नाटकः सिद्धारमैया आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ , 20 से अधिक विधायक बन सकते हैं मंत्री

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed