8 Mar 2026, Sun
Breaking

CM आज बेलतरा विधानसभा में करेंगे भेंट मुलाकात : ग्रामीणों से लेंगे योजनाओं की जानकारी, करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की देंगे सौगात

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 11 मई 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बिलासपुर जिले के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण के साथ ही विभिन्न प्रतिनिधि मण्डलों से भी मुलाकात करेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 11 बजे रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड हेलीपेड से ग्राम अकलतरी के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11.35 बजे अकलतरी महाविद्यालय में भूमिपूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे तथा रीपा का अवलोकन करेंगे। 12.30 बजे वे ग्राम लखराम पहुंचेंगे तथा वहां मंदिर दर्शन करेंगे। एक बजकर 10 मिनट पर मुख्यमंत्री अकलतरी हाई स्कूल ग्राउंड पहुंचेंगे और वहां आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री 3.30 बजे बेलतरा में विभिन्न समाज के प्रतिनिधि मण्डलों से भेंट मुलाकात के बाद हेलीकॉप्टर से शाम 5.20 बजे रायपुर वापस आएंगे।

Share
पढ़ें   CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ की बिलासपुर लोकसभा सीट से सांसद तोखन साहू पीएम नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में हुये शामिल, शपथ ग्रहण से पहले पीएमओ से आया फ़ोन

 

 

 

 

 

You Missed