कांग्रेस ने फूंका ईडी का पुतला, विधायक विक्रम मंडावी बोले- छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दा विहीन

छत्तीसगढ़

प्रमोद मिश्रा, बीजापुर, 12 मई 2023

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में गुरुवार को कांग्रेस ने ईडी का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। कहा कि, कांग्रेस जब अंग्रेजों से नहीं डरी, तो ईडी से क्या डरेगी। केंद्र को ईडी का उपयोग करना ही है तो अडानी के खिलाफ करना चाहिए था, पर क्यों नही कर रही है। भाजपा को लाभ पहुंचाने की मक़सद से ईडी विपक्षी पार्टी के नेताओ और कार्यकर्ताओं को डराने का काम कर रही है। बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दा विहीन है। सीधा मुकाबला नहीं कर सकती तो ईडी का सहारा ले रही है।

पीसीस के निर्देश पर ज़िला मुख्यालय में लाइवलीहुड कॉलेज के सामने कांग्रेसियों ने भाजपा और ईडी का पुतला जलाया और जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि भाजपा को कांग्रेस और राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता हजम नही हो रही है। केंद्र की भाजपा यह सिद्ध कर रही है कि राहुल गांधी उनके लिए चुनोती बनकर खड़े हैं। राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से अब भाजपा के अंदर खलबली मची हुई है। केंद्र सरकार सरकारी तंत्रों का दुरुपयोग कर छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी नेताओं के घरों में जबरन ईडी की छापामारी करवा रही है।

 

 

Share
पढ़ें   जशपुर: जिले में मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक के लिए बनाया गया 112 स्वास्थ्य शिविर कुटीर, मरीजों को खुले आसमान के नीचे अब नहीं कराना पड़ेगा ईलाज