12 Mar 2026, Thu
Breaking

लॉकडाउन में शराब नहीं मिली, सैनिटाइजर पीने से मौतें हुई’, ये देखकर मेरी हिम्मत नहीं हुई कि शराबबंदी का आदेश दूं : भूपेश बघेल

प्रमोद मिश्रा, 15 मई 2023

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान लोगों को शराब नहीं मिली तो उन्होंने सैनिटाइजर पी लिया। इससे उनकी मौत हो गई। ये देखकर मेरी हिम्मत नहीं हुई कि मैं शराबबंदी का आदेश दे दूं।

2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सरकार बनने पर राज्य में शराबबंदी का वादा किया था। जिसके बाद भाजपा कई दफा राज्य में शराबबंदी की मांग कर चुकी है। मगर अब तक ये लागू नहीं हुई है। इसे लेकर लगातार बयानबाजी होती रही है।

नशा मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का शुभारंभ
मुख्यमंत्री रविवार को रायपुर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पहुंचे थे। यहां उन्होंने नशा मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने कहा- नशा किसी मामले में फायदेमंद नहीं होता है। ये शरीर के लिए और व्यक्तित्व दोनों के लिए नुकसान ही पहुंचाता है। इस नशे की शुरुआत बाल्य काल में या युवा काल में होती है। बच्चे छोटे होते हैं, किशोर उम्र के होते हैं तो वह शौक से नशा करते हैं।

गुड़ाखू के लिए कोई महिला हाथ नहीं उठाती
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यदि नशाबंदी की बात की जाए तो महिलाएं इसके लिए तत्काल तैयार हो जाती हैं। जिससे ऐसा लगता है कि नशा सिर्फ पुरुष ही करते हैं। जब मैं सभाओं में शराबबंदी की बात करता हूं तो सभी महिलाएं दोनों हाथ उठा देती हैं, लेकिन इसके बाद जब मैं गुड़ाखू पर बैन लगाने की बात कहता हूं तो एक महिला हाथ नहीं उठाती। क्योंकि वह इस नशे का ज्यादा सेवन ज्यादा करती हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं राज्य के मुखिया होने के नाते तत्काल आदेश दे सकता हूं शराबबंदी करने का, लेकिन इससे समस्या का समाधान हो पाएगा क्या।

Share
पढ़ें   राज्यपाल ने सपरिवार किया मतदान :  लोगों से भी वोट डालने की अपील, सेल्फी जोन में फोटो खिंचाई

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed