12 Mar 2026, Thu
Breaking

CSK vs KKR, IPL 2023 Scores: रिंकू-नीतीश की तूफानी पारी, कोलकाता ने CSK को उसके घर में दी मात

प्रमोद मिश्रा, 15 मई 2023

आईपीएल 2023 के 61 वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हरा दिया. 14 मई (रविवार) को एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता को जीत के लिए 144 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने 9 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. कोलकाता की जीत के हीरो रिंकू सिंह और नीतीश राणा रहे, जिन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली.

इस जीत के चलते सातवें नंबर पर काबिज कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें थोड़ी-बहुत बनी हुई हैं. दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स की यह 13 मैचों में 5वीं हार रही और वह अब भी दूसरे नंबर पर है. सीएसके यदि इस मुकाबले को जीत जाती तो उसकी प्लेऑफ में जगह पक्की हो गई होती. अब सीएसके को दिल्ली के खिलाफ अपने आखिरी मैच में जीत हासिल करनी होगी.

टारगेट का पीछा करते हुए कोलकाता की शुरुआत खराब रही. दीपक चाहर ने पावरप्ले में ही गुरबाज, वेंकटेश अय्यर और जेसन रॉय को चलता कर दिया. इसके चलते कोलकाता का स्कोर एक समय तीन विकेट पर 33 रन हो गया था और वह मुश्किल में दिख रही थी, लेकिन कप्तान नीतीश राणा और रिंकू सिंह ने शानदार बैटिंग करके कोलकाता को मैच जिताने में मदद की.

रिंकू सिंह और नीतीश राणा के बीच तीसरे विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी हुई. रिंकू सिंह ने 43 गेंदों पर 54 रन बनाए, जिसमें चार चौके और तीन सिक्स शामिल थे. वहीं नीतीश राणा ने 44 गेंदों पर 57 रनों की नाबाद पारी खेली. नीतीश राणा ने अपनी पारी में छह चौके और एक सिक्स लगाया

पढ़ें   PBKS vs LSG : लखनऊ ने पंजाब को 56 रन से हराया, यश ने चार और नवीन ने तीन विकेट झटके

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी सीएसके की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने ऋतुराज गायकवाड़ का विकेट सस्ते में गंवा दिया. ऋतुराज को स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने वैभव अरोड़ा के हाथों कैच आउट कराया. इसके बाद अजिंक्य रहाणे और डेवोन कॉन्वे के बीच दूसरे विकेट के लिए 30 रनों की पार्टनरशिप हुई. चक्रवर्ती की गेंद पर रहाणे के आउट होने के बाद सीएसके की पारी लड़खड़ा गई और उसने लगातार अंतराल में विकेट खोए. देखते ही देखते चेन्नई का स्कोर 61/1 से पांच विकेट पर 72 रन हो गया.

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed