25 May 2025, Sun 11:26:52 AM
Breaking

गोढ़ी में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

प्रमोद मिश्रा, 15 मई 2023

रायपुर। भाजपा ने छत्तीसगढ़ में आज से ‘चलबो गौठान और खोलबो पोल’ अभियान की शुरुआत की है। आज रायपुर जिले के आरंग विधानसभा के ग्राम गोढ़ी गौठान पहुंचे। यहां गोढ़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की खबर सामने आयी है। जिस पर FIR करने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ता मंदिर हसौद थाने में नारेबाजी कर रहे हैं। अपनी मांग को लेकर थाने में धरने पर भी भाजपा कार्यकर्ता बैठ गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव,विजय शर्मा ,ओपी चौधरी भी थाने पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि गौठान की फोटो खींचते और वीडियो बनाते समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की थी।

बता दें कि मंदिर हसौद इलाके के गोढ़ी में भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक गौठान की फोटो खींचने और वीडियो लेने को लेकर विवाद हुआ है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव उसी गौठान में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं, यहां पर तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि गौठान का निरीक्षण करने BJP नेता पहुंचे हुए हैं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, संग़ठन महामंत्री ओपी चौधरी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गौठान गए हैं, 20 मई से BJP गौठान पर आंदोलन करेगी, जिसके लिए निरीक्षण करने पहुंचे हैं। वहीं BJP का आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिससे मारपीट हुई है। BJP के कार्यकर्ता को चोट आई

पढ़ें   छत्तीसगढ़ : राज्य में अपराध को लेकर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का राज्य सरकार पर हमला, धरमलाल कौशिक बोले : "छत्तीसगढ़ बन गया है क्राइम कैपिटल"

वहीं इस मामले में कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि BJP कार्यकर्ताओं ने गौठान के चारों तरफ अपनी पार्टी का झंडा लगाया था, मना करने पर हमारे कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। BJP कार्यकर्ताओं ने गोढ़ी गांव के सरपंच के साथ धक्कामुक्की की है। इस पर नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ने कहा भाजपा छत्तीसगढ़ में अशांति फैलाने की कोशिश कर रही है। भाजपा दंगा, और लड़ाई-झगड़े में उतारू है। मंत्री डहरिया ने कहा कि गोढ़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं से बदतमीजी की और गौठान में भाजपा का झंडा लगा रहे थे। इस दौरान गौठान समिति के सदस्यों ने विरोध किया। फिर गांव के लोग भी आए तब भाजपा के नेता कार्यकर्ता वहां से भागे। इसी दौरान भाजपा का एक कार्यकर्ता दौड़ते हुए गिर गया होगा और चोट लग गई होगी। मंत्री डहरिया ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए यह भी कहा कि भाजपा के नेताओं से सतर्क रहें और भूपेश सरकार की योजनाओं को जरूर बताएं।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed