12 Mar 2026, Thu
Breaking

IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर प्लेऑफ में पहुंची गुजरात टाइटंस, जानें प्वॉइंट्स टेबल का हाल

प्रमोद मिश्रा, 16 मई 2023

IPL 2023 Latest Points Table: गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रनों से हरा दिया है. वहीं, इस जीत के बाद गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. सनराइजर्स हैदराबाद को मैच जीतने के लिए 189 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन 20 ओवर में 9 विकेट पर महज 154 रन बना सकी. अब गुजरात टाइटंस के 13 मैचों में 18 प्वॉइंट्स हो गए हैं. इसके अलावा इस टीम का नेट रन रेट +0.835 है. हार्दिक पांड्या की टीम प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज है. वहीं, महेन्द्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे नबर पर काबिज है.

चेन्नई सुपर किंग्स के 13 मैचों में 15 प्वॉइंट्स हैं. अब तक महेन्द्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 7 जीत मिली है, जबकि 5 मैचों में शिकस्त झेलनी पड़ी है. मुंबई इंडियंस 12 मैचों में 14 प्वॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है. जबकि लखनऊ सुपर जाएंट्स 12 मैचों में 13 प्वॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर बनी हुई है. इस तरह टॉप-4 में गुजरात टाइटंस के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स है. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्वॉइंट्स टेबल में पाचवें नंबर पर है. फॉफ डु प्लेसी की टीम के 12 मैचों में 12 प्वॉइंट्स हैं.


क्या सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंच सकती है?


इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स छठे नंबर पर है. जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स सातवें नंबर पर काबिज है. जबकि पंजाब किंग्स आठवें नंबर पर बनी हुई है. राजस्थान रॉयल्स के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के 12-12 प्वॉइंट्स हैं. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद 12 मैचों में 8 प्वॉइंट्स के साथ नौवें नंबर पर काबिज है. हालांकि, गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है. डेविड वार्नर की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स 12 मैचों में 8 प्वॉइंट्स के साथ आखिरी यानि दसवें नंबर पर है.

Share
पढ़ें   नवा रायपुर का गोल्फ कोर्स देख गदगद हुए पूर्व क्रिकेटर कपिल देव, बोले- "यहां हर साल हो टूर्नामेंट, छत्तीसगढ़ बन सकता है बड़ा गोल्फ डेस्टिनेशन"

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed