16 Jun 2025, Mon 2:01:44 AM
Breaking

मौसम:15 जून तक छत्तीसगढ़ में आएगा मानसून, जानें कैसा रहेगा इस बार बारिश का

प्रमोद मिश्रा , 17 मई 2023

India Mansoon Update 2023 रायपुर : भीषण गर्मी से बेहाल और बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत भरी है खबर है। इस साल छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून का प्रवेश 15 जून को संभावित है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून का यह प्रवेश सामान्य तिथि से चार दिन देरी से हो रहा है। विभाग ने यह भी बताया हैं की इस साल बारिश की स्थिति भी सामान्य रहेगी।

वहीं दक्षिण पश्चिम मानसून का केरल में आगमन भी सामान्य तिथि से चार दिन देरी यानि चार जून को संभावित है। मौसम विज्ञानियों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में मानसून का सबसे पहले प्रवेश जगदलपुर में 13जून को संभावित है।

इसके बाद 16 जून को रायपुर में और 21 जून तक अंबिकापुर यानि पूरे प्रदेश में आने की संभावना है। इन दिनों प्रदेश भर में भीषण गर्मी शुरू हो गई है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही उमस में लगातार वृद्धि होती जा रही है।

Share
पढ़ें   CG में कोविड को लेकर जारी हुई गाइडलाइन BREAKING : सोशल दूरी के साथ मास्क पहनना हुआ अनिवार्य, सरकारी कार्यालयों के साथ प्राइवेट संस्थानों के लिए भी आदेश, पढ़ें आदेश की जरूरी कॉपी

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed