16 Jun 2025, Mon 8:46:39 PM
Breaking

Chhattisgarh: BJP जनपद सदस्य और जोगी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सहित 250 कार्यकर्ताओं ने ली आप की सदस्यता

प्रमोद मिश्रा, सूरजपुर, 17 मई 2023

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में 250 से ज्यादा लोगों ने आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इसमें भाजपा के जनपद सदस्य रूपेश मरकाम, जोगी कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष विरेंद्र दुबे, सर्व आदिवासी समाज के सक्रिय सदस्य राजाराम जी, वन प्रबंधक समिति अध्यक्ष हंस लाल आयाम, आईसीआईसीआई बैंक सूरजपुर प्रबंधक राजीव सिंह समेत तमाम लोग शामिल हैं। इस दौरान आप के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि, पूरे प्रदेश में पार्टी की लोकप्रियता बढ़ रही है। लोग भाजपा और कांग्रेस से त्रस्त हो गए हैं।

पार्टी में शामिल होने वाले नए सदस्यों को कोमल हुपेंडी ने टोपी-पटका पहनाकर स्वागत किया। कोमल हुपेंडी ने कहा कि, यह तो अभी शुरुआत है, कई बड़े बीजेपी और कांग्रेस नेता हमारे संपर्क में हैं। इस पर पार्टी के आलाकमान विचार विमर्श कर रहे हैं, जल्द ही इस पर निर्णय लेंगे। हम सभी का स्वागत करते हैं और मिलकर दिल्ली और पंजाब के विकास मॉडल की तरह छत्तीसगढ़ का विकास करना चाहते हैं। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों में अंदरूनी कलह चरम पर है।

कोमल हुपेंडी ने कहा कि अभी हाल ही में पार्टी ने सदस्यता अभियान चलाया था। जिसमें इतने कम समय में इतनी बड़ी संख्या में लोगों के जुड़ने का मतलब है कि छत्तीसगढ़ की जनता अन्य राजनीतिक दलों से पूरी तरह ऊब चुकी है। अब उन्हें आम आदमी पार्टी जैसे राजनितिक दल से एक नई आशा मिली है। आने वाले समय में आम आदमी की यह टीम देश में एक नई इबारत लिखेगी। आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी बड़ी सफलता प्राप्त करेगी। एक-एक कार्यकर्ताओं की सफलता मेहनत रंग लाएगी।

Share
पढ़ें   सरगुजा से शर्मसार करने वाली तस्वीर: दो मासूम डबरी में डूबे, परिजनों से पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर ने मांगे 10-10 हजार, शव वाहन नहीं मिला, बाइक पर ले गए बच्चों के शव

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed