8 Mar 2026, Sun
Breaking

CG में महिला विधायक की कार हुई दुर्घटना का शिकार : कार पलटने से महिला विधायक को आई चोट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया इलाज

धनेश्वर बंटी सिन्हा

धमतरी, 19 मई 2023

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में धमतरी विधायक रंजना साहू की गाड़ी पलट गई। हादसे में विधायक को हल्की चोट आई है, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है। वहीं, गाड़ी में सवार अन्य लोग सुरक्षित है।

जानकारी के मुताबिक, धमतरी विधायक रंजना साहू आज एक शादी समारोह में जाने के लिए धमतरी से अपनी इनोवा कार में देवभोग के लिए निकली थी। इस दौरान गरियाबंद के कोदामाली गांव के पास सामने से तेज रफ्तार में एक ट्रक आ रही थी। ट्रक को साइड देने के चक्कर मे उनकी इनोवा पलट गई।

हादसे में बीजेपी विधायक रंजना साहू को हल्की चोट लगी, जिसके बाद उन्हें मैनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां पर उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। वाहन सवार सभी लोग सुरक्षित है।

Share
पढ़ें   परिचर्चा : 'अयोध्या तो झांकी है... हिंदुओं के चार लाख मंदिर अभी बाकी हैं...' रायपुर में सुदर्शन न्यूज के CMD सुरेश चव्हाणके की दहाड़...एडवोकेट विष्णुशंकर जैन ने साझा किये ज्ञानवापी के अनुभव

 

 

 

 

 

You Missed