10 Mar 2026, Tue
Breaking

Rahul Gandhi ट्रक में हुए सवार, दिल्ली से चंडीगढ़ तक का किया सफर, जानी ड्राइवरों की समस्याएं

प्रमोद मिश्रा

23 मई 2023

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी नेता राहुल गांधी इन दिनों अलग तेवर में नजर आ रहे हैं। कभी राहुल दिल्ली की सड़कों पर घूमते दिखते हैं तो कभी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान घर-घर जाकर लोगों से मिलते दिखे। राहुल गांधी की ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुए थे। वहीं, अब राहुल गांधी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो ट्रक की सवारी करते दिख रहे हैं। कांग्रेस नेता ट्रक की सवारी करते नजर आए। राहुल दिल्ली से ट्रक पर सवार हुए और अंबाला होते हुए चंडीगढ़ पहुंचे। राहुल गांधी का ट्रक की सवारी वाला वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने अपने ट्विटर अकाउंट में पोस्ट किया गया है। उन्होंने लिखा,ट्रक ड्राइवर की समस्याओं को जानने के लिये उनके बीच पहुंच जाना और फिर उनके साथ एनएच-1 पर ट्रक की सवारी करते हुए उनसे बातें करना, ये सिर्फ राहुल गंधी ही कर सकते हैं। कमाल करते हैं आप राहुल जी। जननायक राहुल गांधी ट्रक ड्राइवर्स की समस्या जानने उनके बीच पहुंचे। राहुल जी ने उनके साथ दिल्ली से चंडीगढ़ तक का सफर किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत की सड़कों पर करीब 90 लाख ट्रक ड्राइवर्स हैं। इनकी अपनी समस्याएं हैं। इनके मन की बात सुनने का काम राहुल जी ने किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत की सड़कों पर करीब 90 लाख ट्रक ड्राइवर्स हैं। इनकी अपनी समस्याएं हैं। इनके मन की बात सुनने का काम राहुल जी ने किया। कांगेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी राहुल गांधी का वीडियो शेयर किया है। सुप्रिया ने कहा कि यूनिवर्सिटी के छात्रों से, खिलाडिय़ों से, सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे युवाओं से, किसानों से, डिलीवरी पार्टनरों से, बस में आम नागरिकों से और अब आधी रात को ट्रक के ड्राइवर से आखिर क्यों मुलाकात कर रहे हैं राहुल गांधी। क्योंकि वो इस देश के लोगों की बात सुनना चाहते हैं, उनकी चुनौतियों और परेशानियों को समझना चाहते हैं।

Share
पढ़ें   जय शाह आईसीसी चेयरमैन बनने की दौड़ में सबसे आगे : ICC के नए अध्यक्ष बनते ही हासिल करेंगे बड़ा मुकाम, ग्रेग बार्कले तीसरे कार्यकाल के लिए नहीं तैयार

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed