12 Mar 2026, Thu
Breaking

CG में अफसर ने अपनी मोबाइल ढूंढने बहाया 21 लाख लीटर पानी : फूड इंस्पेक्टर को कलेक्टर ने किया सस्पेंड, जल संसाधन विभाग के SDO को कारण बताओ नोटिस जारी

• पार्टी के दौरान अफसर का डेढ़ लाख का मोबाइल गिर गया था डेम में

प्रमोद मिश्रा

कांकेर, 26 मई 2023

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में अपनी डेढ़ लाख की महंगी मोबाइल को ढूंढने के लिए 21 लाख लीटर पानी डैम से बहाना अफसर को भारी पड़ गया । दरअसल, पानी बहाने वाले फूड इंस्पेक्टर को कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने निलंबित कर दिया है। जल संसाधन विभाग के एसडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा गया है।

जल संसाधन विभाग के sdo को कारण बताओ नोटिस जारी

 

क्या हुआ था?

खाद्य निरीक्षक राजेश विश्वास रविवार 21 मई को दोस्तों के साथ परलकोट बांध गए थे। पार्टी करने के दौरान अधिकारी का डेढ़ लाख रुपए का मोबाइल पानी में जा गिरा। अगले दिन सुबह आसपास के ग्रामीणों और गोताखोर से मोबाइल की खोज कराई गई, जब नहीं ढूंढ पाए तो 4 दिनों तक पंप के जरिए डैम का पानी बहा दिया गया। इससे डेढ़ हजार एकड़ खेत की सिंचाई हो सकती थी।

फोन में थी विभागीय जानकारी- फूड इंस्पेक्टर

फूड इंस्पेक्टर राजेश विश्वास ने स्वीकार किया कि फोन में विभागीय जानकारी थी, इसलिए यह कदम उठाया, लेकिन पानी में रहने के कारण उनका फोन बंद हो गया है। वहीं मोबाइल ठीक करने वालों ने बताया कि इतने दिन तक यह वॉटर प्रूफ नहीं रह सकता।

 

Share
पढ़ें   रायपुर कांड: कथावाचक और शादीशुदा प्रेमिका कार में पकड़े गए, भीड़ ने की पिटाई – पति का हैरान कर देने वाला बयान!

 

 

 

 

 

You Missed