छत्तीसगढ़: आप के नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण 30 मई को; 5 हजार कार्यकर्ताओं को संदीप पाठक देंगे जीत का मंत्र

छत्तीसगढ़

प्रमोद मिश्रा, 29मई 2023

छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का एक बार फिर शपथ ग्रहण समारोह होगा। ये कार्यक्रम 30 मई को रायपुर स्थित ललित महल होटल के सभागार में होगा। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र देंगे। 5 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। 

“आप” प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में 5 हजार से अधिक पदाधिकारी-कार्यकर्ता शामिल होंगे, जिसमें 4300 नवनियुक्त पदाधिकारी शपथ लेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी संजीव झा, सहप्रभारी गैरी बिररिंग, हरदीप सिंह मुंडिया, नरेशभाई बारिया, निरंजन भाई वसावा, प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी समेत प्रदेश के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को डॉ. संदीप पाठक शपथ दिलाएंगे।

 

 

कोमल हुपेंडी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संकल्प दिलाया जाएगा। पाठक कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र देंगे। साथ सभी विधानसभा क्षेत्रों में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए संकल्प के साथ काम करने का आह्वान करेंगे। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी हो गई हैं।

Share
पढ़ें   शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा पर माध्यमिक शिक्षा मंडल में सदस्यों की नियुक्ति