4 Jun 2025, Wed 12:58:50 AM
Breaking

Dantewada: शराब पीकर ट्रक चलाना पड़ा भारी, 15 हजार रुपये का लगा जुर्माना

प्रमोद मिश्रा, दंतेवाड़ा, 30 मई 2023

शराब पीकर वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस दंतेवाड़ा द्वारा कार्रवाई की गई। दरअसल, रविवार को यातायात पुलिस को जानकारी मिली की एक ट्रक ड्राइवर लापरवाही से गाड़ी चला रहा है। जिसके बाद उसका पीछा कर रोका गया।

जांच में पता चला की ट्रक ड्राइवर भीमसेन कडती पिता मंगलू राम उम्र 37 वर्ष निवासी कुम्हाररास शराब के नशे में था। पुलिस द्वारा वाहन को जब्त किया गया और 29 मई को माननीय सीजीएम न्यायालय में पेश किया गया। माननीय न्यायालय ने आरोपी वाहन चालक पर 15 हजार का अर्थदंड लगाया है।

Share
पढ़ें   नए आयाम गढ़ता 'हमर अस्पताल' : स्वास्थ्य सेवाओं को नया आयाम प्रदान कर रहा 'हमर अस्पताल', स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के सपने को पूरा करता 'हमर अस्पताल', पढ़िये अस्पताल से जुड़ी उपलब्धियां

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed