8 Mar 2026, Sun
Breaking

PM मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- ये हर योजना में 85% कमीशन वाली पार्टी है

प्रमोद मिश्रा, 1 जून 2023

PM Modi Rajasthan Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 9 साल का कार्यकाल पूरा होने पर राजस्थान के अजमेर में आज बड़ी रैली कर रहे है. इसके जरिए राजस्थान विधानसभा चुनावों का भी आगाज हो रहा है. इस सभा के जरिए बीजेपी की 8 लोकसभा सीटों और 45 विधानसभा सीटों पर नजर है. पिछले 6 महीने में पीएम का ये छठा राजस्थान दौरा है. इस कार्यक्रम के जरिए प्रदेश बीजेपी चुनावी साल में अपनी ताकत भी दिखाना चाहती है.

देश की हर सफलता के पीछे भारत के लोगों की मेहनत है, भारत के लोगों का पसीना है। ये भारत के लोग ही हैं जिन्होंने महामारी के बाद देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। ये भारत के लोग ही हैं, जिनकी वजह से आज दुनिया कह रही है कि ये दशक भारत का दशक है, ये सदी भारत की सदी है।

जब लूट की बात होती है तो कांग्रेस किसी में भेदभाव नहीं करती है। कांग्रेस देश के हर नागरिक को… गरीब, शोषित, आदिवासी, अल्पसंख्यक, महिला और दिव्यांग सबको समान भाव से लूटती है।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भी माना था कि कांग्रेस सरकार 100 पैसे भेजती है तो उसमें से 85 पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते थे। कांग्रेस, हर योजना में 85% कमीशन खाने वाली पार्टी

हमारे देश में विकास के काम के लिए पैसे की कमी कभी भी नहीं रही है। लेकिन ये बहुत जरूरी होता है कि जो पैसा सरकार भेजे, वो पूरा का पूरा विकास के कार्यों में लगे। लेकिन कांग्रेस ने अपने शासन में देश का खून चूसने वाली ऐसी भ्रष्ट व्यवस्था बना दी थी, जो देश के विकास को खाए जा रही थी

पढ़ें   Emergency 50 Years: जब इंदिरा गांधी की तानाशाही में टूटा था तुर्कमान गेट, गोलियों, बुलडोज़र और नसबंदी ने लिखी थी आपातकाल की सबसे डरावनी दास्तान

कांग्रेस ने वीरों के साथ भी हमेशा धोखा किया है। ये कांग्रेस ही है जो ‘वन रैंक वन पेंशन’ के नाम पर हमारे पूर्व सैनिकों से विश्वासघात करती रही। भाजपा सरकार ने ना सिर्फ वन रैंक वन पेंशन को लागू किया बल्कि पूर्व सैनिकों को एरियर भी दिया।

2014 से पहले देश में क्या स्थिति थी?

• पूरे देश में जनता भ्रष्टाचार के विरुद्ध सड़क पर उतरी हुई थी।
• कांग्रेस सरकार सीमा पर सड़कें बनाने से भी डरती थी।
• बड़े-बड़े शहरों में आए दिन आतंकी हमले होते थे।
• प्रधानमंत्री के ऊपर सुपरपावर थी, कांग्रेस सरकार रिमोट कंट्रोल से चला करती थी।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed