Balod News: प्रशासन की सख्ती बाद भी जल रही पराली, चपेट में आने से महिला की मौत; जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़

प्रमोद मिश्रा, बालोद , 01 जून 2023

जिले के बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अरूप में एक महिला परली में लगी आग की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, महिला घर से दोपहर 12 बजे से निकली हुई थी। देर रात तक वह घर नहीं पहुंची और रात भर वह घर से बाहर रही। जब सुबह परिजनों और आसपास के लोगों ने खेतों में जाकर देखा तो महिला की जली हुई लाश खेत में पड़ी हुई थी। परली भी पूरी तरह जल गई थी। इसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला का नाम बुधनतीन बाई बताया जा रहा है।

दम घुटने से हुई महिला की मौत
पूरे मामले में अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की मृत्यु दम घुटने से हुई है। जिसके बाद से पुलिस भी एक्टिव हो गई है और मौके पर जाकर जांच भी की है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए बालोद जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है

 

 

खेतों में पराली जलने के बढ़ रहे मामले
शासन एवं प्रशासन लगातार लोगों को पराली जलाने के लिए मना कर रही है। किसी विभाग द्वारा कार्रवाई भी की जाती है। परंतु लोगों के हौसले बुलंद है कि खेतों में आए दिन परली जलते देखी जा सकती है। यही परली ने आज एक महिला की जान ले ली है। ग्रामीणों का कहना है कि धुएं के कारण हो सकता है दम घुटने से उसकी मृत्यु हो गई हो। पराली जलाने से कई तरह के नुकसान होते हैं। दरअसल, काफी मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जित तो होता है साथ ही जमीन पर भी इसका विपरीत असर पड़ता है।
महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि महिला अपना खेत देखने गई हुई थी। वहीं उसके खेत के जस्ट बगल में एक अन्य व्यक्ति के घर के खेत में पराली जल रही थी। महिला आग की चपेट में कैसे आईस कैसे उसकी मृत्यु हुई यह जांच का विषय है। फिलहाल, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ साफ हो पाएगा

Share
पढ़ें   अभी तक नहीं बना धमतरी जिला के इस गांव में सड़क, मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं ग्रामीण