11 Mar 2026, Wed
Breaking

कसडोल विधानसभा में BJP कोर ग्रुप की हुई बैठक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल हुए शामिल, विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर हुई चर्चा

प्रमोद मिश्रा

बलौदाबाज़ार, 01 जून 2023

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा कोर कमेटी के सदस्य गौरीशंकर अग्रवाल आज पलारी में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के कसडोल विधानसभा क्षेत्र स्तरीय भाजपा कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में विशेष रुप से प्रभारी एवं बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद लखन लाल साहू भी उपस्थित रहे। उन्होंने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया एवं पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया, तथा पिछले कार्यों की समीक्षा की गई।

आज के इस कोर कमेटी की बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा कोर कमेटी के सदस्य गौरीशंकर अग्रवाल, प्रभारी एवं बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद लखन लाल साहू, प्रदेश मंत्री श्याम बाई साहू, जिला के संगठन प्रभारी मोतीराम चंद्रवंशी, कसडोल विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी सुरेंद्र पाटनी, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ अजय राव, विपिन बिहारी वर्मा, पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेता मनाराम धृतलहरे, जिला उपाध्यक्ष तेजराम वर्मा, दुर्गा पटेल,जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी, जिला कोषाध्यक्ष सेवक राम वर्मा, जिला मंत्री राजकुमार साहू, नगर पंचायत पलारी के अध्यक्ष यशवर्धन मोनू वर्मा,महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुलोचना यादव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद गुलाम गौस अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रवि ध्रुव, नगर पंचायत लवन के अध्यक्ष मीना बार्वे, पलारी मंडल के अध्यक्ष नंदकुमार वर्मा, दक्षिण पलारी मंडल के अध्यक्ष महेंद्र साहू, लवन मंडल के अध्यक्ष विजय यादव, कसडोल मंडल के अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Share
पढ़ें   CM विष्णुदेव साय का मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी दौरा : सीतागांव में समाधान शिविर और ITBP कैंप पहुंचे, सीतागांव से सीतापुर तक विकास की झड़ी—स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और परिवहन में नई सौगातें

 

 

 

 

 

You Missed