ओडिशा में भीषण ट्रेन हादसा अपडेट : अब तक 233 लोगों की गई जान, ओडिशा में एक दिन का राजकीय शोक, PM और रेल मंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

Exclusive Latest नई दिल्ली बड़ी ख़बर

डेस्क रिपोर्ट

ओडिशा, 03 जून 2023

ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम ट्रेन हादसे में 233 लोगों की मौत हुई, जबकि 900 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। हादसा बालासोर के बहानगा बाजार स्टेशन के पास शाम करीब 7 बजे हुआ। कोलकाता से चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस और यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस बहानगा के पास डिरेल हो गईं। इसके बाद कोरोमंडल ट्रेल एक मालगाड़ी टकरा गई।

 

 

हादसे की तस्वीर

 

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, एक रेलवे अधिकारी ने बताया कि पहले यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस डिरेल हुई। इसके कुछ डिब्बे दूसरी पटरी पर पलटे और दूसरी तरफ से आ रही शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस से टकराए। इसके बाद कोरोमंडल ट्रेन की भी कुछ बाोगियां पटरी से उतर गईं। ये बोगियां दूसरे ट्रैक पर मालगाड़ी से भिड़ गईं। कुछ बोगियां मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गईं।

हादसे से जुड़े अन्य प्रमुख अपडेट्स…

  • ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे पर दुख जताया। कहा- मैंने अभी रेल दुर्घटना की स्थिति की समीक्षा की। कल सुबह घटनास्थल का दौरा करूंगा।
  • ओडिशा सरकार ने एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।
  • ट्रेन दुर्घटना के बाद शनिवार को होने वाला गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस का इनॉगरेशन समारोह रद्द कर दिया गया है।
  • जिला कलेक्टर, SP, रेंज IG पुलिस मौके पर 3 NDRF टीम और 20 से अधिक फायर सर्विस एंड रेस्क्यू टीम के साथ राहत और बचाव कार्य में लगे हैं।
  • भुवनेश्वर में अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर 115 एम्बुलेंस, 50 बसें और 45 मोबाइल हेल्थ यूनिट्स तैनात हैं। इसके अलावा 1200 बचाव कर्मी भी मौजूद हैं।
  • केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दुर्घटनास्थल के लिए निकल गए हैं। उन्होंने ट्वीट करके बताया कि भुवनेश्वर और कोलकाता से रेस्क्यू टीमें भेज दी गई हैं। NDRF, राज्य सरकारों की टीम और एयरफोर्स को भी रवाना किया गया है।
  • 2000 से ज्यादा लोग रात भर से बालासोर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के बाहर खड़े हैं, ताकि घायलों को मदद पहुंचा सकें। कई लोगों ने खून भी डोनेट किया।
  • अमेरिकी विदेश विभाग के दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के ब्यूरो (SCA) ने बालासोर ट्रेन दुर्घटना पर शोक जताया है।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने AIIMS भुवनेश्वर में घायलों के लिए बिस्तर, ICU आदि की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं।
पढ़ें   केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार और CM विष्णुदेव साय ने ’दिव्य कला मेला’ का किया शुभारंभ : राजधानी रायपुर में "दिव्यांगजन पार्क" निर्माण के लिए 5 एकड़ जमीन देने की घोषणा, राजनांदगांव में नये सीआरसी भवन में दिव्यांगजनों के लिए डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम होंगे संचालित

हादसे की तस्वीर

 

प्रधानमंत्री-रेलमंत्री ने मुआवजे का ऐलान किया

पीएम मोदी ने हादसे को लेकर दुख जताया। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने हादसे में मरने वाले लोगों के परिवार को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए 2 लाख रुपए और मामूली चोट लगने वाले लोगों के लिए 50,000 रुपए देने की घोषणा की है।

Share