12 Jun 2025, Thu 4:22:53 AM
Breaking

Raipur :राजधानी में तेज गर्मी, एक-दो दिन हीट वेव जैसे रहेंगे हालात

प्रमोद मिश्रा, 3 जून 2023

राजधानी रायपुर में शुक्रवार को दूसरे दिन भी भीषण गर्मी पड़ी। दिन का तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया। हवा में नमी बहुत कम रही। वातावरण साफ रहा। इससे गर्मी ने बेहाल किया। आने वाले एक-दो दिन रायपुर समेत मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर हीट वेव चलने जैसे हालात रहने की संभावना है। हालांकि तेज धूप और गर्मी की वजह से कहीं-कहीं पर हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आ रही शुष्क हवा के कारण वातावरण तेजी से गर्म हो रहा है। शुक्रवार को सुबह से गर्म हवा चलने लगी थी। सुबह 11 बजे ही तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। दोपहर ढाई बजते बजते दिन का तापमान 43 डिग्री हो गया। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान में अंतर नहीं आया है। रात का तापमान भी 28.6 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो सामान्य के बराबर है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 28 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

Share
पढ़ें   मुख्यमंत्री निवास में तीजा के मौके पर होगा कार्यक्रम : दो सितंबर को मुख्यमंत्री निवास में 'तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार' में महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम, CM विष्णुदेव साय डालेंगे महतारी वंदन योजना की राशि

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed