9 Mar 2026, Mon
Breaking

CM भूपेश बघेल आज गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को जारी करेंगे 20.18 करोड़ रूपए, अब तक 518 करोड़ 71लाख रूपए का हो चुका है भुगतान

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 5 जून 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने निवास कार्यालय रायपुर आयोजित कार्यक्रम में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियो को 20 करोड़ 18 लाख रूपए की राशि का ऑनलाईन अंतरण करेंगे। जिसमें 16 मई से 31 मई तक गौठानों में क्रय किए गए गोबर के एवज में ग्रामीण पशुपालकों को 4.91 करोड़ रूपए तथा गौठान समितियों को 8.98 करोड़ एवं स्व-सहायता समूहों को 6.29करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल है।

गौरतलब है कि गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेताओं, गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को 15 मई 2023 की स्थिति में 518 करोड़ 71 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। 5 जून को 20.18 करोड़ रूपए का भुगतान होने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 538 करोड़ 89 लाख रूपए हो जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन की सर्वाधिक लोकप्रिय योजनाओं में से एक गोधन न्याय योजना की शुरूआत 20 जुलाई 2020 हरेली पर्व से हुई थी। इस योजना के तहत गौठानों में ग्रामीण पशुपालकों से 2 रूपए किलो में गोबर की खरीदी तथा 4 रूपए लीटर में गौमूत्र की खरीदी की जा रही है।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास और निवेश प्रस्तावों पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की महत्वपूर्ण बैठक: नागपुर औद्योगिक कॉरिडोर, SEZ अनुमोदन और कृषि उत्पादों के वैश्विक प्रमाणीकरण पर चर्चा

 

 

 

 

 

You Missed