14 Jun 2025, Sat 2:29:20 PM
Breaking

खेलो इंडिया नेशनल गेम्स 2023:भुवनेश्वर में आयोजित जनजातीय खेल प्रतियोगिता में शामिल होने रवाना हुए रायगढ़ के खिलाड़ी

प्रमोद मिश्रा, 9 जून 2023

रायगढ़। भारत सरकार, संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साईंस भुवनेश्वर के सहयोग से 9 से 12 जून 2023 तक भुवनेश्वर में आयोजित खेलो इंडिया रूरल एण्ड इण्डीजेनियस नेशनल गेम्स 2023 में शामिल होने रायगढ़ जिले के खिलाड़ी रवाना हो चुके है। जिसमें हॉकी में 5, योगासन में 2, कबड्डी में 2 एवं रग्बी में 2 बालक/बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे।

उक्त खेलों का राज्य स्तरीय चयन ट्रायल 25 मई 2023 को स्व.बी.आर.यादव बहतराई स्टेडियम बिलासपुर में आयोजन किया गया था। उपरोक्त खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु खिलाडिय़ों को कलेक्टर रायगढ़ एवं सहायक संचालक खेल विभाग रायगढ़ द्वारा अग्रिम शुभकामनाएं दी गई है।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ में अब तक 26.04 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी : धान खरीदी के एवज में 5.49 लाख किसानों को 5994.82 करोड़ रूपए का भुगतान, शिकायत एवं निवारण के लिये हेल्प लाइन नंबर 0771-2425463 जारी

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed