11 Mar 2026, Wed
Breaking

लापरवाही और निष्क्रियता बरतने पर उपवन क्षेत्रपाल और वनपाल बीट प्रभारी निलंबित, कटघोरा वनमंडल के पसान परिसर में अवैध उत्खनन कर रखा गया 620 बोरी कोयला जप्त

प्रमोद मिश्रा


रायपुर, 09 जून 2023
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार वन तस्करों एवं वनपरिक्षेत्र में अवैध कार्य करने वालों पर वनविभाग की सख्त कार्यवाही जारी है। कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत कोयले का अवैध उत्खनन और परिवहन के मामले में लापरवाही बरतने के कारण उपवन क्षेत्रपाल श्री उज्जैन सिंह पैंकरा और वनपाल बीट प्रभारी श्री अरूण कुमार राजपूत को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में विभाग द्वारा आज निलंबन आदेश जारी कर दिया गया है।
वन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल के पसान परिसर के जल्के वृत्त के अंतर्गत परिसर बीजाडाड़ के कक्ष क्रमांक पी. 198 में कोयले का अवैध उत्खनन कर परिवहन करने हेतु 620 बोरी को भरकर रखा गया था। सूचना प्राप्त होते ही बोरी को मौके पर जप्त किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में उपवन क्षेत्रपाल श्री उज्जैन सिंह पैकरा और वनपाल बीट प्रभारी श्री अरूण कुमार राजपूत द्वारा अवैध खनन के संबंध में मुखबिरों द्वारा पूर्व में सूचना देने के उपरांत भी इनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई, बल्कि लापरवाही और निष्क्रियता बरती गई। विभाग द्वारा इन दोनों ही कर्मचारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत निलंबित किया गया है।

Share
पढ़ें   सीईओ रीना बाबा साहेब कंगाले ने रायपुर मतगणना केंद्र में तैयारियों का लिया जायजा

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed