12 Mar 2026, Thu
Breaking

विदेश से लौटे TS बाबा: बोले- इन मामलों में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से आगे है छत्तीसगढ़, सुनकर रह जाएंगे दंग

प्रमोद मिश्रा 13 जून 2023

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव विदेश दौरे से लौट आए हैं। आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से वापस प्रदेश आने पर उन्होंने कई तुलनात्मक अहम बातें बताई, जो छत्तीसगढ़ में चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड दोनों देश गए थे। दौरे का दो हिस्सा था। वहां पर अलग-अलग संस्थाओं से, अलग-अलग एक्सपर्ट से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई।

उन्होंने आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और छत्तीसगढ़ में तुलनात्मक रूप से बताया कि हमारे और उन देशों की अलग व्यवस्थाएं हैं। अलग पृष्ठभूमि हैं। ऑस्ट्रेलिया लगभग 10 हजार लाख वर्ग किलोमीटर का देश है। जिसमें छत्तीसगढ़ से भी कम आबादी है। छत्तीसगढ़ का क्षेत्रफल 1 लाख 35 हजार वर्ग किलोमीटर का है। ये भौगोलिक क्षेत्र में 80वां हिस्सा होगा। हमारे यहां ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा आबादी रहती है। वहां पर स्वास्थ्य प्रबंधन की जो व्यवस्था, उसी को हमारी टीम परखने गई थी

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यूनिवर्सल हेल्थ केयर को लेकर अक्सर चर्चा होती है कि यह कौन सी चिड़िया है। जबकि यूनिवर्सल हेल्थ केयर सिस्टम ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में लागू है। वहां पर ये योजना मेडिकेयर के नाम पर है, जो खर्च होते हैं वहां की सरकार सभी नागरिकों को उपलब्ध कराती है। वहां पर दो सिस्टम हैं। हमारे यहां गांव में मितानिन से स्वास्थ्य सेवाएं शुरू होती हैं। वहां पर इलाज कराने लोग जनरल प्रैक्टिशनर के पास जाते हैं। उनके बगैर प्रिसक्रिप्शन के लोग एमबीबीएस डॉक्टर के पास इलाज नहीं करा सकते। हमारे यहां आज भी कोई बीमार हो तो तुरंत एक्सपर्ट या एमबीबीएस डॉक्टर के पास पहुंच जाता है, जबकि वहां पर ऐसा नहीं है। वहां बिना अप्वाइंटमेंट के आप इलाज नहीं करा सकते। आपको टाइम ही नहीं दिया जाएगा।

हमारी स्वास्थ्य सेवाएं ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से बेहतर
उन्होंने कहा कि जहां तक स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बात है, तो हमारी व्यवस्था ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दोनों से काफी सुदृढ़ है। उन्हें भी डॉक्टरों की कमी है और हमें भी डॉक्टरों की कमी है। उन्हें भी आबादी के हिसाब से डॉक्टर चाहिए और हमें भी। छत्तीसगढ़ में एक-एक गांव तक स्वास्थ्य विभाग का अमला पहुंचा हुआ है। कोई भी गांव अछूता नहीं है, लेकिन वो तकनीक के मामले में हमसे ज्यादा आगे हैं। उनका इंफ्रास्ट्रक्चर हमसे ज्यादा बेहतर है। अलग-अलग संबंध में वहां पर चर्चा हुई। अलग-अलग व्यवस्थाओं को हमने देखा समझा। इस दौरान न्यूजीलैंड में भी गए। वहां तंबाकू सेवन के क्षेत्र में बहुत ही अच्छा काम किया गया है। न्यूजीलैंड का भौगोलिक क्षेत्रफल छत्तीसगढ़ से 2 गुना है। वहां पर करीब 50-55 लाख लोग रहते हैं, जबकि छत्तीसगढ़ की आबादी 3 करोड़ पहुंच रही है। हमसे 1/6 हिस्सा है न्यूजीलैंड का। यह अंतर आ जाता है न्यूजीलैंड और छत्तीसगढ़ में।

बीजेपी में कट सकते हैं टिकट
मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि यहां 3 करोड़ लोगों में स्वास्थ्य सुविधाएं बंट रही हैं। जबकि न्यूजीलैंड में 50 लाख लोगों में सुविधाएं बंट रही हैं। हम न्यूजीलैंड से भी तकनीकी और सेवा क्षेत्र में से कहीं ज्यादा बेहतर हैं। संसाधनों में वह हम से आगे हैं। उनके अस्पताल फाइव स्टार जैसे दिखते हैं, जो उन्होंने पहले से बनाकर रखी है। बनावट उन्होंने शुरू से ही ऐसी बना कर रखी है। तंबाकू के क्षेत्र में, डायबिटीज के क्षेत्र में हॉस्पिटल प्रबंधन के क्षेत्र में बेहतर हैं। बीजेपी के 14 विधायकों के टिकट कटने के सवाल पर कहा कि बीजेपी में केवल 14 ही विधायक हीं हैं। उनमें से टिकट कम ही कटने के सवाल हैं। हालांकि 1 विधानसभा क्षेत्र में कई लोग टिकट के लिए दावेदारी करते करते हैं। ऐसे में कुछ लोगों के टिकट कट सकते हैं।

Share
पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा अनुसार स्वच्छता दीदियों के मानदेय वृद्धि हेतु राज्य शासन द्वारा 79.76 करोड़ रूपए की स्वीकृति 

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed