छत्तीसगढ़ मॉडल देखने आए तेलंगाना के किसान: कहा- CM राव की चुनौती झूठ निकली, यहां के अन्नदाता समृद्ध और खुशहाल

छत्तीसगढ़

प्रमोद मिश्रा, 14 जून 2023

छत्तीसगढ़ मॉडल को समझने के लिए तेलंगाना की 119 विधानसभा क्षेत्रों से 400 किसान बुधवार को राजनांदगांव पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय किसानों से बात की, धान खरीदी केंद्र और गोठानों की स्थिति देखी। तेलंगाना के किसानों ने कहा कि, हम अपने मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के बयान की पड़ताल करने के लिए आए हैं। उन्होंने झूठ बोला था। उनकी बातों से उलट छत्तीसगढ़ के किसान ज्यादा खुशहाल और समृद्ध हैं। इसके बाद ये किसान दुर्ग जिले में भ्रमण करेंगे और फिर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इनकी भेंट होगी।

तेलंगाना से आए किसानों ने कहा कि, सीएम के. चंद्रशेखर राव ने कहा था कि, छत्तीसगढ़ में जाकर देखो वहां के किसान खुशहाल नहीं है। किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ है। महज 12 क्विंटल धान लिया जा रहा है। किसानों ने कहा कि, मुख्यमंत्री की इस बात को समाजसेवी तीनमार मल्न्न ने चुनौती की तरह स्वीकार किया। जमीनी हकीकत जानने के लिए तेलंगाना की करीब 400 किसानों के साथ यहां पहुंचे। राजनांदगांव के अमलीडीह में गौठानों का निरीक्षण किया और किसानों से चर्चा कर उनकी स्थिति को जाना।

 

 

समाजसेवी तीनमार मल्न्ना ने कहा कि, यहां आने के बाद उन्हें पता चला कि उनके सीएम के चंद्रशेखर राव तेलंगाना के किसानों से झूठ बोल रहे हैं। छत्तीसगढ़ के किसान काफी समृद्ध और खुशहाल है। यहां की भूपेश बघेल सरकार किसानों के हित में कई योजनाएं चला रही है। किसानों की हिमायती है। यहां भ्रमण के दौरान पता चला कि सभी किसानों का कर्जा माफ किया गया है और एमएसपी से बढ़कर धान खरीदी की राशि दी जा रही है। भूमिहीन किसानों को भी 7000 रुपये का आर्थिक लाभ दिया जा रहा है।

Share
पढ़ें   मंत्री अनिला भेंड़िया ने अनुदान मांगे की प्रस्तुत, महिला एवं बाल विकास विभाग और समाज कल्याण विभाग के लिए 1251.98 करोड़ रूपए की अनुदान मांगे पारित