7 Mar 2026, Sat

छत्तीसगढ़ के विशेष पिछड़ी जनजातियों के दल ने राष्ट्रपति से की भेंट-मुलाकात, विशेष पिछड़ी बैगा समाज के प्रमुख ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रकाशित पुस्तक बैगा आदिम जाति के इतिहास एवं संस्कृति से संबंधित पुस्तक भेंट किया

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 16 जून 2023

छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में निवासरत पांच विशेष पिछड़ी जनजातियों बैगा, पहाड़ी कोरवा, बिरहोर, कमार और अबूझमाड़िया के 80 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समुदाय सम्मेलन में भेंट-मुलाकात की। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने इस मौके पर छत्तीसगढ़ के सभी जनजाति समुदाय के लोगों से सीधा संवाद किया और उनकी संस्कृति, रीति-रिवाजों सहित सभी पहलुओें से रूबरू हुईं। 
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में निवासरत विशेष पिछड़़ी बैगा जनजाति के मुखिया श्री ईतवारी बैगा मछिया ने आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रकाशित पुस्तक बैगा आदिम जाति के इतिहास एवं संस्कृति से संबंधित पुस्तक भेंट की। छत्तीसगढ़ से गए सभी जनजातियों के समूह ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू का बैगा जनजातियों के विशेष श्रृंगार बिरनमाला से स्वागत भी किया। इसके बाद सभी जनजातीय समूह ने संसद भवन का भ्रमण किया और वहां लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिडला से भेंट-मुलाकात की और अपनी संस्कृति और रीति-रिवाजों से अवगत कराया। कबीरधाम जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा के प्रतिनिधिमंडल में ईतवारी राम मछिया प्रदेश अध्यक्ष आदिम जाति बैगा समाज, श्री पुसूराम बैगा अध्यक्ष बैगा विकास अभिकरण, श्री सेमलाल बैगा, श्री सोनालाल बैगा सदस्य बैगा विकास अभिकरण, श्रीमती जगोतीन बाई बैगा एवं श्रीमती बैसाखीन बाई बैगा शामिल हुईं।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में 17 जिलों में केन्द्र सरकार द्वारा चिन्हांकित विशेष पिछड़ी पांच जनजातीय समुदाय निवासरत हैं। पांच विशेष पिछड़ी जनजातिया में बैगा, पहाड़ी कोरवा, बिरहोर, कमार और अबूझमाड़िया शामिल है। विशेष रूप से पिछड़ी जनजाति बैगा कबीरधाम, मनेद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, राजनांदगांव और मुंगेली जिले में निवारसत है। इसी प्रकार पहाड़ी कोरवा सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर और कोरबा जिले में निवासरत है। बिरहोर जनजाति जिला कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर, जशपुर में निवासरत हैं। कमार जनजाति जिला गरियाबंद, धमतरी, कांकेर और महासमुंद में निवासरत है। विशेष पिछड़ी जनजाति अबूझमाड़िया जिला नारायणपुर में निवासरत हैं।

पढ़ें   भगवान परशुराम के जन्मोत्सव की तैयारी : ब्राह्मण समाज के सभी प्रमुख आये एक मंच पर, परशुराम जन्मोत्सव को लेकर हुई बड़ी बैठक
Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed