8 Mar 2026, Sun
Breaking

छत्तीसगढ़: बस्तर फाइटर्स की वॉर ट्रेनिंग के दौरान आईईडी ब्लास्ट, पत्थर के टुकड़े लगने से दो जवान घायल

प्रमोद मिश्रा, 16 जून 2023

छत्तीसगढ़ के कांकेर में बस्तर फाइटर्स की वॉर ट्रेनिंग के दौरान शुक्रवार को हुए आईईडी में दो जवान घायल हो गए। घायल जवानों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट के चलते उड़े पत्थर के टुकड़े जवानों को लगे हैं। इससे जवानों के कमर और पैर में चोटें आई हैं। इन जवानों की ट्रेनिंग जंगलवार कॉलेज में चल रही है।

बस्तर फाइटर्स के जवान अपनी 45 दिन की अंतिम ट्रेनिंग के दौर में हैं। इस दौरान उन्हें शुक्रवार को जंगल मे लड़ाई की ट्रेनिंग दी जा रही थ।, जवानो के ऊपर से लगातार गोलियां बरसाई जा रही थीं। वही उनके नजदीक आईईडी भी ब्लास्ट हो रहे थे। इसी दौरान जवान शंकर लाल और ललित कुमार के कमर व पैर में ब्लास्ट के कारण उड़े पत्थर के टुकड़े जा लगे।

पत्थरों से चोट लगने के कारण दोनों जवानों का काफी खून बहने लगा। इस पर दोनों जवानों को तत्काल ही एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वहां दोनों जवानों की हालत स्थिर बनी हुई है। दोनो की चोट सामान्य बताई जा रही है।

Share
पढ़ें   रायपुर लोकसभा : 857 मतदान केंद्रों में दिखेगी महिला सशक्तिकरण की झलक, उत्तर विधानसभा के सभी 203 केंद्रों की कमान महिलाओं के जिम्मे

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed