7 Mar 2026, Sat

फिल्म ‘आदिपुरुष’ पर भड़के CM भूपेश बघेल: कहा- हनुमान जी से बुलवाए गए बजरंग दल जैसे डायलॉग, जवाब दे मोदी सरकार

प्रमोद मिश्रा, 17 जून 2023

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होने इस फिल्म के किरदारों और डायलॉग को लेकर आपत्ति जताई है।

सीएम भूपेश बघेल ने रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि फिल्म में हनुमान जी से बजरंग दल जैसे शब्द बुलवाए गए हैं। हमारे जितने भी आराध्य देव हैं, उनकी छवि बिगाड़ने की कोशिश हो रही है। पहले भगवान राम और हनुमान जी का भक्ति से सराबोर सौम्य चेहरा दिखाई देता था। ये तस्वीर हमारे पुरखों ने बनाई थी। बचपन से ही हमारा परिचय हनुमान से ज्ञान,शक्ति और भक्ति के प्रतीक के रूप में कराया गया है, लेकिन इस फिल्म में भगवान राम को युद्धक राम और बजरंगबली को एंग्री बर्ड के तौर पर दिखाया गया है।

उन्होंने कहा कि फिल्म आदिपुरुष में संवाद और भाषा अमर्यादित है। तुलसी रामायण में भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम बताया गया है। मर्यादित शब्दों का चयन किया गया है, लेकिन आदिपुरुष में हनुमान जी के पात्र का डायलॉग बेहद ही निम्न स्तर का है। राजीव गांधी जब प्रधानमंत्री थे, तब उन्होंने रामानंद सागर से कहकर रामायण सीरियल बनवाया था, जो काफी लोकप्रिय हुआ। उस समय बाजार बंद हो जाता था, गाड़ियां रुक जाती थी, काम-धाम छोड़कर सब रामायण का इंतजार करते थे।

सीएम ने कहा कि आदिपुरुष के बहाने भगवान राम और हनुमान की तस्वीर को पहले विकृत किया गया और अब उनके पात्रों से अमर्यादित शब्द बुलवाए गए हैं। हमारे आराध्य देव जिनके प्रति हमारी आस्था है, उनके पात्रों से ऐसा शब्द बुलवाना बेहद आपत्तिजनक है। इसकी मैं कड़ी निंदा करता हूं। बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहाकि राजनीतिक दल के लोग जो धर्म के ठेकेदार बनते हैं। आखिर वे इस मामले में मौन क्यों हैं। कश्मीर फाइल्स और केरल स्टोरी को लेकर बीजेपी के नेता बयान देते रहे हैं, लेकिन आदिपुरुष को लेकर ये मौन क्यों हैं।

Share
पढ़ें   CM के निर्देश पर तुरंत अमल : बिलाईगढ़ में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आदिम जाति विकास विभाग के बारे में मिली थी लेन-देन की शिकायतें, प्रभारी सहायक आयुक्त ट्रायबल का हुआ स्थानांतरण

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed