12 Mar 2026, Thu
Breaking

पुलिसकर्मियों की बकरा-शराब पार्टी में मारपीट: ASI पर हॉकी-रॉड से हमला; हेड कांस्टेबल सस्पेंड, बेटे हिरासत में

छत्तीसगढ़ के भिलाई में पुलिसकर्मियों की शराब और बकरा पार्टी के दौरान जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान भिलाई नगर थाने में पदस्थ एएसआई गुप्तेश्वर यादव के ऊपर हॉकी और रॉड से हमला कर दिया गया। बीच-बचाव करने आए सिपाही अनिल गुप्ता को भी पीटा गया। दोनों घायल पुलिसकर्मियों को सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद एसपी ने आरोपी हेड कांस्टेबल यशवंत ठाकुर को निलंबित कर दिया है। उसके दोनों बेटों को भी हिरासत में लिया गया है।

दो सिपाहियों ने हवलदार बनने की खुशी में दी थी पार्टी
जानकारी के मुताबिक, भिलाई नगर थाने में पदस्थ दो सिपाहियों ने हवलदार बनने की खुशी में अपने साथियों को जयंती स्टेडियम में शराब और बकरा पार्टी दी थी। पार्टी में जमकर शराब पी गई। इसी दौरान नशे की हालत में किसी बात को लेकर हेड कांस्टेबल यशवंत ठाकुर और भिलाई नगर थाने की पेट्रोलिंग टीम में पदस्थ कांस्टेबल प्रेम सिंह के बीच विवाद हो गया। बात बढ़ी तो दोनों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। यह देखकर मौके पर मौजूद एएसआई गुप्तेश्वर यादव ने बीच बचाव कर दोनों को शांत कराया।

सिपाही ने माफी मांगी, पर हेड कांस्टेबल ने अपने बेटों को बुलाया
बताया जा रहा है कि एएसआई यादव के कहने पर कांस्टेबल प्रेम सिंह ने यशवंत ठाकुर से माफी भी मांग ली। आरोप है कि इसके बाद भी यशवंत ठाकुर ने कॉल कर अपने बेटे शिवम और विनीत को झगड़े की जानकारी दी। थोड़ी ही देर में उसके दोनों बेटे स्कार्पियो में आठ-10 लड़कों के साथ हॉकी स्टिक और रॉड लेकर पहुंच गए। उन्होंने एएसआई गुप्तेश्वर यादव पर हमला कर दिया। उनको हॉकी और रॉड से बुरी तरह पीटा। इस दौरान बचाव करने के लिए आए कांस्टेबल अनिल यादव की भी पिटाई की। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।

पढ़ें   CG ब्रेकिंग : निःशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत दिव्यांग हितग्राहियों को लाभ दिलाने अधीक्षक ने दिव्यांगों से मांगा पैसा, मामले में मंत्री अनिला भेड़िया के दखल के बाद समाज कल्याण विभाग ने तत्काल अधीक्षक को किया निलंबित

थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों ने बचाई जान
घायल एएसआई गुप्तेश्वर यादव और कांस्टेबल अनिल गुप्ता ने बताया कि आरोपी जान से मारने की नीयत से ही आए थे। पहले तो उन्होंने पत्थर एएसआई यादव के सिर पर मारने का प्रयास किया। फिर स्कार्पियो चढ़ाने लगे। किसी तरह से वहां से बचकर थाने पहुंचे और जान बचाई। गुप्तेश्वर यादव की छाती, सिर और चेहरे पर चोट आई है। वहीं अनिल गुप्ता के सिर में टांके लगे हैं। मारपीट की जानकारी सामने आने के बाद एसपी शलभ गुप्ता ने आरोपी हेड कांस्टेबल यशवंत ठाकुर को सस्पेंड कर दिया है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed