10 Mar 2026, Tue
Breaking

पद्मश्री उषा बारले के घर जाएंगे अमित शाह; सीएम भूपेश बोले- ‘आदिपुरुष’ को करें बैन

प्रमोद मिश्रा, 22 जून 2023

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने छत्तीसगढ़ दौरे पर गुरुवार को दुर्ग पहुंच चुके हैं। कुछ ही देर में वे पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले के सेक्टर-एक स्थित निवास पर पहुंचेंगे और उनसे मुलाकात करेंगे। इसके बाद रविशंकर स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करने के लिए जाएंगे और अन्य कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। गृहमंत्री शाह के दौरे को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा है कि केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों में बाधा डालने का ही काम किया है। उन्होंने गृहमंत्री से मूवी आदिपुरुष को बैन करने की मांग भी की है।

पंडित रविशंकर स्टेडियम में जनसभा को करेंगे संबोधित
इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री शाह दिल्ली से रायपुर पहुंचे। वहां स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने स्वागत किया। इसके बाद वे बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से दुर्ग के जयंती स्टेडियम पहुंचे और वहां से कार मे गायिक उषा बारले के घर जाने के लिए रवाना हो गए। उनसे मुलाकात के बाद शाह पंडित रविशंकर स्टेडियम में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसे लेकर स्टेडियम में भव्य तैयारियां की गई हैं। इस दौरान ओम माथुर, अरुण साव समेत अन्य नेता मौजूद रहेंगे।


केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के विकास में बाधा डाली
वहीं केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में सभी श्री राम भक्तों और प्रदेशवासियों की ओर से उनका स्वागत है। साथ ही विनम्र निवेदन करता हूं कि आज ही रामायण और प्रभु की छवि बिगाड़ने वाली फिल्म आदिपुरुष को बैन करने की घोषणा करें। साथ ही उन्होंने गृहमंत्री के दौरे पर कटाक्ष भी किया है। कहा कि, केंद्र सरकार ने जहां-तहां छत्तीसगढ़ के विकास में बाधा डालने का ही काम किया है। साढ़े 4 सालों में कभी यहां के लोगों के सुख-दुख में भागीदार नहीं हुए। छत्तीसगढ़ की जनता बेहतर समझती है। इनके आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

पढ़ें   आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय लेंगे स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक...राज्य निर्वाचन आयुक्त का सरगुजा और सूरजपुर जिला दौरा...महात्मा गांधी की 77 वीं पुण्यतिथि...प्रदेश की शराब दुकानें रहेंगी बंद...पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

गृहमंत्री की सुरक्षा में 500 जवान तैनात
गृहमंत्री शाह रविशंकर स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसे देखते हुए पुलिस ने चार लेयर में सुरक्षा व्यवस्था की है। पहली लेयर कार्यक्रम स्थल में मंच के पास रहेगी, दूसरी सभा स्थल के बाहर, तीसरे में जवान पार्किंग स्थल से सभा स्थल तक वाहनों की आवाजाही को रोकेंगे और चौथे लेयर के जवान मुख्य मार्गों पर तैनात रहेंगे। इसके लिए 500 जवानों की तैनाती गई है। स्टेडियम के गेट पर ही मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे। सभा स्थल तक जाने वाले सभी लोगों की पूरी तरह से जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। वहीं पार्किंग के इंतजाम भी किए गए हैं।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed