13 Apr 2025, Sun 8:23:50 PM
Breaking

बिलासपुर: अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार, हादसे में दो लोग घायल

प्रमोद मिश्रा, 22 जून 2023

बिलासपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा में कार सवार दो लोगों को गम्भीर चोटें भी आई हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना तोरवा चौक की है, जहां तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जा टकराई। जिससे कार में सवार दो लोगों को काफी चोटें आई हैं। घटना के बाद आसपास के लोगों के द्वारा घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया। जिनका इलाज जारी है। वहीं, इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

 

Share
पढ़ें   गुजरात में जीत दिलाने अमरजीत का धुआंधार प्रचार : कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम रहे मंत्री अमरजीत भगत, गुजरात में जीत दिलाने बनाया गया है चुनाव प्रभारी

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed