7 Mar 2026, Sat
Breaking

ब्लॉक कांग्रेस खरोरा द्वारा ‘ हाथ से हाथ जोड़ो पद यात्रा’ का तृतीय चरण संपन्न, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

रोहित वर्मा

खरोरा, 01 फरवरी 2023

रायपुर जिले के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा के अध्यक्ष सौरभ विश्वनाथ मिश्रा द्वारा खरोरा ब्लॉक मे चलाये जा रहे हाथ से हाथ जोड़ो पद यात्रा का कल तीसरा चरण का शुभारंभ खरोरा ब्लॉक व रायपुर जिला के साथ ही धरसीवा विधानसभा के अंतिम छोर के गांव कुम्हारी(जारा) मे राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी के तैल्यचित्र मे माल्यार्पण करके व श्रद्धांजलि अर्पित करके मनाया गया, तत्पश्चात क्षेत्रीय विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा तथा जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष उद्योराम वर्मा के नेतृत्व मे पुरे कुम्हारी गावं मे पदयात्रा कर आम जनता के बीच राहुल गांधी का भारत जोड़ो यात्रा के सन्देश के साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन हितैषी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य किया गया ।

कुम्हारी के पश्चात ग्राम पंचायत आलेसूर, ग्राम पंचायत पचरी,  ग्राम पंचायत छड़िया, ग्राम पंचायत नहरडीह मे जाकर बूथ कमेटी के सदस्यों से मिलकर उपरोक्त गांवो मे पदयात्रा करके वहाँ भी कांग्रेस द्वारा जनहित मे किये जा रहे कार्यों का प्रचार प्रसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा के जोन, सेक्टर, बूथ कमेटी के सदस्यों द्वारा किया गया ।

ज्ञात हो की खरोरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा का शुभारभ गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर नगर पंचायत खरोरा के सातों बूथ मे पदयात्रा करके किया गया था । तत्पश्चात द्वितीय चरण मे चिचोली, गौरखेड़ा, पचदेवरी, परसवानी, नकटी, कुम्हारी मे किया गया था । आज के कार्यक्रम मे मुख्य रूप से विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष उद्योराम वर्मा, खरोरा ब्लॉक प्रभारी घनश्याम वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ विश्वनाथ मिश्रा, प्रभारी महामंत्री शशांक शेखर चंद्राकर, कार्यलय प्रभारी डी आर वर्मा, पार्षद प्रतिनिधि व महाविद्यायलय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष बबलू भाटिया, उपाध्यक्ष युवक कांग्रेस खूबी डहरिया, मिडिया प्रभारी डागेश्वर जोशी, जोन प्रभारी कृष्णा वर्मा, सेक्टर प्रभारी ठाकुर राम नारंग, कुम्हारी सरपंच सविता जांगड़े, कुम्हारी सोसायटी अध्यक्ष श्याम रत्न टंडन, पचरी सोसायटी अध्यक्ष घनश्याम बंजारे, नहरडीह सरपंच विजय साहू, खरोरा एल्डरमन कमल वर्मा, पार्षद प्रतिनिधि संत नवरंगे , कुम्हारी बूथ अध्यक्ष नरायण साहू, राजीव मितान क्लब अध्यक्ष सोनू भावेन्द्र चतुर्वेदी, छड़िया बूथ अध्यक्ष हेमलाल बर्मन, राजीव मितान क्लब अध्यक्ष अमरचंद बर्मन, नहरडीह बूथ अध्यक्ष संत राम ओंगरे, मधाईपुर गौठान अध्यक्ष होलेन्द्र बंजारे, नहरडीह राजीव मितान सुनील सायतोड़े सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्तिथ थे ।

Share
पढ़ें   CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सरदार पटेल चौक पर माल्यार्पण, ‘रन फॉर यूनिटी’ में शामिल होकर देंगे एकता का संदेश, हॉकी स्टेडियम में मुख्य समारोह में होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल...

 

 

 

 

 

You Missed