7 Mar 2026, Sat

राजधानी में भीषण हादसा : कोयले की राख खुदाई के दौरान तीन लोगों की मौत, राजधानी रायपुर के सिलतरा इलाके की घटना, CM ने जताया दुःख

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 31 जनवरी 2023

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे औद्योगिक क्षेत्र से सिलतरा में बड़ा हादसा हो गया । दरअसल, तालाब किनारे कोयले की राख में खुदाई के दौरान 5 लोग दब गए जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई । मृतकों में दो महिला और एक पुरुष शामिल हैं वहीं 15 साल की नाबालिक घायल बताई जा रही है । पूरा मामला सिलतरा चौकी का है ।

CM ने जताया दुःख

सीएम भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के सिलतरा इलाके में राखड़ खुदाई करते वक्त तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में घायलों को त्वरित और बेहतर उपचार के साथ ही अन्य जरूरी मदद उपलब्ध कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

Share
पढ़ें   त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री नियुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित