10 Mar 2026, Tue
Breaking

विपक्षी बैठक : ममता बनर्जी ने कहा- खून बहेगा, बहने दो, हम जनता की रक्षा करेंगे, एकजुट होकर लड़ेंगे

प्रमोद मिश्रा, 24जून 2023

विपक्षी दलों की महाबैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्ममंत्री ममता बनर्जी ने तल्ख तेवर देखने को मिले। उन्होंने भाजपा पर हमला बोले हुए कहा कि हमने तय किया है कि भाजपा की तानाशाही और बर्बरता के खिलाफ एकजुट होकर लड़ेंगे। वे लोग जो मर्जी में आए, वह करते हैं। कोई कुछ बोले तो ईडी, सीबीआई को पीछे लगा लेते हैं। छुपे रूस्तम की तरह हम लोगों के खिलाफ केस लगा देते हैं। ये लोग बेरोजगारी, आम जनता की चिंता नहीं करते। खून बहेगा, बहने दो, हम जनता की रक्षा करेंगे। अगर आगामी चुनाव में दोबारा तानाशाही सरकार आ गई तो अगली बार तो चुनाव ही नहीं होंगे।

हम भी भारत माता की जय कहते हैं
ममता ने कहा कि हमें विपक्ष मत बोलो। हम इस देश के नागरिक हैं, हम भी भारत माता की जय कहते हैं, मणिपुर जलने से हमारा भी दिल जलता है। उन्होंने कहा कि कहा कि पटना में कई मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री यहां आए। लालू जी बहुत दिनों बाद ऐसी बैठक में आए। बहुत सारे आंदोलन पटना से शुरू हुए। दिल्ली में हम लोगों ने कई बैठकें कीं, इसलिए हमने कहा कि पटना से शुरू करो। तीन बातों पर हल निकला है। पहली बात- हम एक हैं। दूसरी बात- हम मिलकर लड़ेंगे। तीसरी बात- अगली बैठक शिमला में होगी। भाजपा की बदले की राजनीति का हम मिलकर मुकाबला करेंगे।

ममता ने कहा- मुझे बिहार आकर काफी अच्छा लगता है
इससे पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कहा था कि मुझे बिहार आकर काफी अच्छा लगता है। मैं जनता को धन्यवाद देती हूं। बिहार का नालंदा विश्वविद्यालय और यहां की मिठाई को काफी पसंद करती हूं। मैं लालू प्रसाद यादव की काफी इज्जत करती हूं। वह देश के सबसे सीनियर लीडर में से एक हैं। बहुत दिन जेल में रहे। हॉस्पिटल में रहे। उनकी तबीयत भी ठीक नहीं लगी। आज उनसे मिलकर लगा कि लालू जी का स्वास्थ्य काफी अच्छा है। अभी वह बहुत दिन भाजपा से लड़ सकते हैं। उनसे मिलकर काफी अच्छा लगा। हम लोग इकट्ठा हो रहे हैं। एक साथ लड़ेंगे। वन इज टू वन लड़ेंगे।

Share
पढ़ें   गुजरात के राज्यपाल देवव्रत बोले — “मेहनत और ईमानदारी से कोई ताकत रोक नहीं सकती सफलता को”, आदाणी विद्या मंदिर अहमदाबाद में छात्रों को दिया जीवन मंत्र

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed